NATA 2024: नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर के लिए पंजीकरण शुरू, अगले महीने परीक्षा; यहां से भरें फॉर्म
NATA Exam 2024: काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर ने नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (नाटा) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार नीचे बताए गए तरीके से अपना फॉर्म समय से भरकर जमा कर दें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NATA Exam 2024: काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर ने राष्ट्रीय स्तर की स्नातक प्रवेश परीक्षा, नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (नाटा) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर (CoA) की आधिकारिक वेबसाइट www.nata.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा अप्रैल में आयोजित की जाएगी।
NATA Exam 2024: किस दिन होगी परीक्षा ?
परीक्षा 06 अप्रैल, 2024 से दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। सत्र 01 सुबह 10.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक आयोजित किया जाएगा और सत्र 02 दोपहर 01.30 बजे से शाम 04.30 बजे तक चलेगा। नाटा परीक्षा अप्रैल से जुलाई तक सभी शनिवार और रविवार को आयोजित की जाएगी।
NATA Exam 2024: कितनी बार भर सकते हैं फॉर्म?
नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (NATA 2024) के लिए उम्मीदवार एक शैक्षणिक वर्ष में अधिकतम 03 प्रयासों के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
NATA Exam Eligibility Criteria 2024: पात्रता मानदंड
आवेदन करने के लिए 31 जुलाई, 2024, तक उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, बात करें शैक्षणिक योग्यता की, तो परिषद द्वारा निर्धारित निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार ही नाटा परीक्षा में उपस्थित हो सकते हैं:
- उम्मीदवार को पीसीएम विषयों के साथ 10+1 परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए या उपस्थित होना चाहिए।
- उम्मीदवार को पीसीएम विषयों के साथ 10+2 परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए या उसमें शामिल होना चाहिए।
- अभ्यर्थी को गणित विषय के साथ 10+3 डिप्लोमा परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए या उसमें शामिल होना चाहिए।
NATA Exam 2024: ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार पंजीकरण के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
- नाटा की आधिकारिक वेबसाइट nata.in पर जाएं।
- रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
- जनरेट हुए क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
- आवेदन प्रपत्र भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
कमेंट
कमेंट X