REET 2023 Mains Answer Key Out: रीट मुख्य परीक्षा लेवल 1 और 2 की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड
REET 2023 Mains Answer Key Out: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर शनिवार, 18 मार्च, 2023 को स्तर 1 और स्तर 2 के लिए राजस्थान अध्यापक पात्रता (REET) मुख्य परीक्षा 2022 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
REET Result 2022-23 Mains Answer Key Out: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर शनिवार, 18 मार्च, 2023 को स्तर 1 और स्तर 2 के लिए राजस्थान अध्यापक पात्रता (REET) मुख्य परीक्षा 2022 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
REET Answer Key 22 मार्च तक दर्ज कराएं आपत्तियां
राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से अपनी आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर शनिवार, 18 मार्च, 2023 को लेवल 1 और लेवल 2 के लिए REET Mains 2022 की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। रीट मुख्य परीक्षा उत्तर कुंजी चुनौती विंडो 20 मार्च, 2023 को खोली जाएगी। उम्मीदवार 20 मार्च से 22 मार्च, 2023 तक उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठा सकेंगे। उम्मीदवारों को आपत्ति उठाने के लिए प्रति प्रश्न 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
REET 48,000 रिक्तियों की भर्ती के लिए परीक्षा
राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) 2022 भर्ती के तहत शिक्षकों की कुल 48,000 रिक्तियों के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें 21,000 प्राथमिक और 27,000 उच्च प्राथमिक स्तरीय शिक्षकों के पद शामिल हैं।
REET 2022-23 Recruitement फरवरी 2023 में हुई थी परीक्षा
राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने लेवल 1 (कक्षा एक से पांचवीं कक्षा के लिए) शिक्षक पदों के लिए 25 फरवरी, 2023 को सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा आयोजित की थी। वहीं, लेवल 2 (कक्षा छठवीं से आठवीं के लिए) शिक्षक पात्रता परीक्षा 25 फरवरी, 26, 27, 28 और 01 मार्च, 2023 को दो पारियों में आयोजित की गई थी। पहली पारी सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक था।
REET 2022-23 मुख्य परीक्षा उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार लेवल 1 और लेवल 2 के लिए अपनी REET 2022 मेन्स आंसर की डाउनलोड करने के लिए चरणों का पालन कर सकते हैं:-
-
सबसे पहले उम्मीदवार RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर लॉग ऑन करें। -
"कैंडिडेट्स कॉर्नर" के तहत "उत्तर कुंजी" पर क्लिक करें। -
अपनी संबंधित लेवल की उत्तर कुंजी पर क्लिक करें। -
विवरण जांचें और इसे अपने डिवाइस पर सहेजें यानी डाउनलोड करें। -
भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X