फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   recruitment of 9892 LT teachers in uttarpradesh, notification issued soon

9892 एलटी शिक्षकों की भर्ती के लिए जल्द जारी होगा विज्ञापन

Mon, 22 Jan 2018 10:58 AM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 22 Jan 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
recruitment of 9892 LT teachers in uttarpradesh, notification issued soon
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रदेशभर के राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी जल्द दूर होगी। इन विद्यालयों को 9892 एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती के लिए लोक सेवा आयोग जल्द ही विज्ञापन जारी करने जा रहा है।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से अधियाचन मिलने के बाद आयोग इस लिखित परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम तैयार करने के काम को अंतिम रूप दे रहा है। आयोग अफसरों का कहना है कि जल्द ही विज्ञापन जारी कर लिखित परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा निदेशालय राजकीय विद्यालयों में स्नातक वेतनक्रम के शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने का प्रयास लंबे समय से कर रहा है। निदेशालय पहले एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती मेरिट के आधार पर करता था लेकिन बाद में शासन ने इस भर्ती को लोक सेवा आयोग के माध्यम से कराने का निर्णय लिया। इसके बाद जुलाई-अगस्त 2017 में तत्कालीन अपर माध्यमिक शिक्षा निदेशक रमेश ने मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक को पत्र जारी कर इन विद्यालयों में रिक्त पदों का ब्योरा जुटाया, फिर उसे शासन को भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीधी भर्ती के लिए पूर्व में पांच लाख अभ्यर्थियों ने किए आवेदन

recruitment of 9892 LT teachers in uttarpradesh, notification issued soon
प्रतीकात्मक तस्वीर

​इस बीच शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए शिक्षा निदेशालय और लोक सेवा आयोग के बीच काफी पत्राचार भी हुआ। फिर शासन की स्वीकृति मिलने पर अक्तूबर में तत्कालीन अपर शिक्षा निदेशक ने आयोग को एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती के लिए अधियाचन भेजा।

आयोग के अफसरों का कहना है कि जैसे ही लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम तैयार होगा, उसे अंतिम मंजूरी के लिए शासन के पास भेज दिया जाएगा। शासन से हरी झंडी मिलते ही एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा। आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि शासन से जितने पदों का अधियाचन मिला है, उसके पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा कराई जाएगी और इसके लिए जल्द ही अलग से विज्ञापन जारी किया जाएगा। सचिव ने कहा कि आयोग के इतिहास में यह सबसे बड़ी परीक्षा होगी।

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय पूर्व में इन शिक्षकों की सीधी भर्ती के लिए आवेदन ले चुका है। इसके लिए पांच लाख से अधिक बीएड डिग्री धारकों ने आवेदन किए हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आयोग इन शिक्षकों की भर्ती कराएगा तो पूर्व में आए आवेदनों का क्या होगा। हालांकि आयोग नए सिरे से विज्ञापन निकालता है तो इन अभ्यर्थियों को भी फिर से आवेदन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed