फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   record applications in Railway Recruitment Examination

रेलवे भर्ती परीक्षा में इस बार रिकॉर्ड आवेदन, अब तक एक करोड़ का आंकड़ा पार

Mon, 19 Mar 2018 02:05 AM IST
राहुल शर्मा, अमर उजाला, इलाहाबाद
राहुल शर्मा, अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Mon, 19 Mar 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
record applications in Railway Recruitment Examination
 रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से असिस्टेंट लोको पॉयलट, तकनीशियन और ग्रुप डी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए इस बार रिकार्ड आवेदन आए हैं। अब तक सभी भर्ती बोर्ड में आने वाले कुल आवेदनों की संख्या एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च है। 
विज्ञापन


बोर्ड अफसरों के मुताबिक जिस तरह से आवेदन आ रहे हैं उससे यह आंकड़ा डेढ़ करोड़ के पार होने की संभावना है। पिछले माह ही रेलवे ने ग्रुप सी के असिस्टेंट लोको पॉयलट और तकनीशियन के 26502 पदों और ग्रुप डी के 62907 पदों में भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला है। 
विज्ञापन


ग्रुप सी और ग्रुप डी के कुल 89409 पदों के लिए आरआरबी द्वारा ऑन लाइन ही आवेदन मांगे गए हैं। लंबे समय बाद निकली इन रिक्तियों के लिए इस बार काफी संख्या में परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। शनिवार तक इन सभी पदों पर आवेदन करने वालों की संख्या एक करोड़ को पार कर गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल इस बार इलाहाबाद समेत देश के सभी 21 रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा संयुक्त रूप से आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने वालों के पास किसी एक आरआरबी को चुने जाने का विकल्प नहीं है। 

record applications in Railway Recruitment Examination
इसके साथ ही भर्ती बोर्ड ने इस बार एसिड अटैक विक्टिम, चार फीट दस इंच (बौना) के अभ्यर्थी, सेरेबल पॉलिसी, मस्कुलर डिस्टोफी वाले अभ्यर्थियों को भी आवेदन करने की अनुमति दी है। कुल मिलाकर शारीरिक दिव्यांगता की श्रेणी में पांच वर्ग को जोड़ा गया है। इन सभी पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च है। 

अभ्यर्थियों को रियायत देने की वजह से ग्रुप सी और ग्रुप डी के पदों पर एक करोड़ से ज्यादा आवेदन अब तक किए जा चुके हैं। इसके पूर्व पिछले वर्ष आरआरबी की नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) की परीक्षा में देश भर से कुल 93 लाख आवेदन आए थे। 

आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी का कहना है कि इस बार यह आंकड़ा डेढ़ करोड़ के पार होने की उम्मीद है। सभी भर्ती बोर्ड इसी हिसाब से ऑन लाइन भर्ती परीक्षा की तैयारियों में जुट गए हैं। परीक्षा अगले माह से शुरू होगी। जो कई दिन चलेगी।

गूगल से नहीं खुल पा रही भर्ती बोर्ड की वेबसाइट 
पिछले कुछ दिनों से आरआरबी की वेबसाइट गूगल के माध्यम से नहीं खुल पा रही है। इस वजह से अभ्यर्थी खासे परेशान है। इसे देखते हुए आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी सीधे गूगल के माध्यम से वेबसाइट न खोल। वेबसाइट में 222 भी टाइप न करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed