{"_id":"61cf92b37fbbe967b10bbc53","slug":"reading-campaign-for-100-days-from-today-and-cbse-said-more-and-more-schools-should-join-this","type":"story","status":"publish","title_hn":"Padhe Bharat: आज से 100 दिन रीडिंग अभियान, सीबीएसई ने कहा- इससे ज्यादा से ज्यादा स्कूल जुड़ें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Padhe Bharat: आज से 100 दिन रीडिंग अभियान, सीबीएसई ने कहा- इससे ज्यादा से ज्यादा स्कूल जुड़ें
Sat, 01 Jan 2022 05:00 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 01 Jan 2022 05:00 AM IST
सार
सीबीएसई बोर्ड की ओर से सितंबर 2021 में रीडिंग मिशन अभियान को लांच किया गया था। इसका उद्देश्य स्कूलों में बच्चों के पठन की संस्कृति को बनाए रखना था।
विज्ञापन
CBSE Board
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से शनिवार से 100 दिन रीडिंग अभियान शुरू किया जा रहा है। अभियान को शिक्षा मंत्री लॉन्च करेंगे। इसमें एक से लेकर आठवीं तक के छात्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
बोर्ड ने सभी स्कूलों से अभियान में शामिल होने की अपील की है। सीबीएसई के मुताबिक, स्कूलों में पठन की आदत को लेकर बोर्ड की ओर से इस बार अधिक ध्यान दिया जा रहा है। इसका जिक्र नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी किया गया है।
विज्ञापन
बोर्ड की ओर से सितंबर 2021 में रीडिंग मिशन अभियान को लांच किया गया था। इसका उद्देश्य स्कूलों में बच्चों के पठन की संस्कृति को बनाए रखना था। इस कड़ी में बोर्ड की ओर से सीबीएसई रीडिंग चैलेंज सीरीज को भी शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य केस आधारित प्रश्नों के आधार पर छात्रों में विचार कौशल को विकसित करना था।
विज्ञापन
अब इसकी अगली कड़ी में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 100 दिन रीडिंग अभियान शुरू कर रहा है। इसके लिए बोर्ड की ओर से शिक्षक, अभिभावकों और विशेषज्ञों को साथ मिलकर दिशा-निर्देश तय किए हैं।
स्कूली शिक्षा में सुधार के लिए अभियान
स्कूली शिक्षा में सुधार के मकसद से केंद्र सरकार नए साल के मौके पर शनिवार से 100 दिवसीय पढ़ाई अभियान शुरू करने जा रही है। बाल वाटिका से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्र नई शिक्षा नीति के तहत ‘पढ़े भारत’ से जुड़ेंगे।
इसमें छात्रों में रचनात्मकता, चिंतन, शब्दावली के साथ-साथ मौखिक व लिखित दोनों तरह से अभिव्यक्ति की क्षमता को विकसित करना है। शिक्षा व कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अभियान की शुरुआत करेंगे। अभियान 10 अप्रैल तक चलेगा। अभियान को ऐसे डिजाइन किया कि पढ़ाई को मनोरंजक बनाया जा सके।
कमेंट
कमेंट X