Rajasthan 8th Board Result: आठवीं के नतीजों में छात्राओं का दबदबा, A ग्रेड में 2.48 लाख से अधिक बच्चे शामिल
RBSE 8th Result 2025: राजस्थान बोर्ड ने 8वीं का रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। वार्षिक परीक्षा में 96.66% छात्र पास हुए, जिसमें छात्राओं का रिजल्ट 97.24% रहा। आइए जानते है इस साल कैसा रहा आठवीं का परिणाम...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rajasthan 8th Board Result 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज शाम पांच बजे कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम 2025 आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जारी कर दिया है। इस बार कुल 96.66% छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल रहे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पाली से वर्चुअली जुड़कर रिजल्ट की घोषणा की, जबकि शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल जयपुर से जुड़े।
इस साल 8वीं बोर्ड की परीक्षा 20 मार्च से 2 अप्रैल तक हुई थी। इस परीक्षा में कुल 12 लाख 64 हजार 618 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड थे।
छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
इस साल भी छात्राओं ने छात्रों को पछाड़ते हुए बेहतर प्रदर्शन किया है। जहां छात्राओं का पास प्रतिशत 97.24% रहा, वहीं छात्रों का 96.14%। यानी छात्राएं छात्रों से 1.10% आगे रहीं। इस बार 41,368 छात्रों को पूरक (सप्लीमेंट्री) आई है, जो आगे की परीक्षा में पास होकर अगली कक्षा में जा सकेंगे।
यह भी पढ़ें- राजस्थान बोर्ड आठवीं का परिणाम घोषित, 96.66 प्रतिशत छात्र सफल; ऐसे देखें स्कोरकार्ड
जिलेवार प्रदर्शन
सीकर, दौसा, अजमेर, नागौर और चूरू जिलों में सर्वश्रेष्ठ परिणाम दर्ज किए गए हैं। दूसरी ओर धौलपुर, बारां, पाली, चित्तौड़गढ़ और करौली का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा।
ग्रेड वाइज रिजल्ट आंकड़े
राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2025 में ग्रेड वाइज आंकड़ों पर नजर डालें तो इस साल सबसे अधिक छात्र B ग्रेड में पास हुए हैं। कुल 6,62,367 छात्रों (52.38%) को 61% से 80% अंकों के बीच मिले, जिससे वे B ग्रेड में शामिल हुए। वहीं, 2,48,542 छात्रों (19.65%) ने 81% से 100% तक अंक प्राप्त कर A ग्रेड हासिल किया। इसके अलावा, 3,09,317 छात्रों (24.46%) को C ग्रेड मिला, जिनके अंक 41% से 60% के बीच रहे। सबसे कम संख्या D ग्रेड वालों की रही, जिसमें 33% से 40% अंक पाने वाले केवल 2,143 छात्र (0.17%) शामिल रहे।| ग्रेड | प्रतिशत सीमा | छात्र संख्या | प्रतिशत (%) |
|---|---|---|---|
| A ग्रेड | 81% - 100% | 2,48,542 छात्र | 19.65% |
| B ग्रेड | 61% - 80% | 6,62,367 छात्र | 52.38% |
| C ग्रेड | 41% - 60% | 3,09,317 छात्र | 24.46% |
| D ग्रेड | 33% - 40% | 2,143 छात्र | 0.17% |
ऐसे करें RBSE 8वीं रिजल्ट 2025 चेक
- राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
- होमपेज में "RBSE Class 8th Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट पेज खुलने पर अपना रोल नंबर डालें। सब्मिट करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड या प्रिंट करें।
कमेंट
कमेंट X