RBSE 12th result 2023 Out: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, साइंस में 95.65 कॉमर्स में 96.60 बच्चे हुए पास
RBSE 12th result 2023 Out: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बारहवीं विज्ञान और कॉमर्स के नतीजे गुरुवार देर रात को जारी कर दिए। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के प्रशासक सीआर मीणा परिणाम ने जारी किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RBSE 12th Result 2023 Out: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बारहवीं विज्ञान और कॉमर्स के नतीजे गुरुवार देर रात को जारी कर दिए गए। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के प्रशासक सीआर मीणा परिणाम ने जारी किया। इस मौके पर सचिव मेघना चौधरी सहित बोर्ड के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
सीआर मीणा ने बताया कि कॉमर्स का कुल परीक्षा परिणाम 96.6 प्रतिशत रहा। जबकि विज्ञान का कुल परीक्षा परिणाम 95.65 प्रतिशत रहा है। कामर्स के रेग्यूलर छात्रों का रिजल्ट 96.94 एवं प्राइवेट छात्रों का रिजल्ट 46.07 प्रतिशत रहा।
साइंस के रेग्यूलर छात्रों का रिजल्ट 97.19 एवं प्राइवेट छात्रों का रिजल्ट 51.73 प्रतिशत रहा। वहीं कॉमर्स में गर्ल्स का 98.01 एवं लड़कों का रिजल्ट 95.85 प्रतिशत रहा। साइंस में लड़कियों का पास प्रतिशत 97.39 तथा लड़कों का पास प्रतिशत 94.72 रहा।
कामर्स में 17043 परीक्षार्थी पहले नंबर पर रहे,9252 दूसरे नंबर पर, जबकि 1741 तीसरे नंबर पर रहे। वहीं साइंस में 2 लाख 8 हजार 766 परीक्षार्थियों ने पहला स्थान हासिल किया,50752 दूसरे स्थान पर रहे, जबकि 387 तीसरे नंबर पर रहे।
12वीं आर्ट्स और 10वीं का रिजल्ट बाद में घोषित किया जाएगा। बोर्ड एडमिनिस्ट्रेटर और संभागीय आयुक्त सीआर मीणा ने परिणाम जारी किए। ऐसा कम ही देखा गया है कि बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे देर रात में जारी किए गए हों। ज्यादातर परिणाम सुबह या दोपहर के समय ही जारी किए जाते रहे हैं।
कमेंट
कमेंट X