फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   RBSE Rajasthan Board 10th Topper List 2025 out Now; Pooja Bhadu secures 99.50% Marks, Check here

RBSE 10th Toppers List 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं में भावना के 99.67, तो पूजा के 99.50% अंक; देखें मेधा-सूची

Wed, 28 May 2025 06:13 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 28 May 2025 06:13 PM IST
सार

Rajasthan Board 10th Toppers List 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं परिणाम में 93.60% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जैसलमेर के फलसूंड की रहने वाली भावना ने 99.67, तो नागौर की पूजा भादू ने 99.50% अंक हासिल किए हैं। यहां सभी मेधावी छात्र-छात्राओं के नाम बताए गए हैं।

रिजल्ट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
RBSE Rajasthan Board 10th Topper List 2025 out Now; Pooja Bhadu secures 99.50% Marks, Check here
RBSE 10th Toppers List 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

RBSE Rajasthan Board 10th Toppers List 2025: राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 10वीं की अंतिम परीक्षा का परीक्षाफल जारी कर दिया है। कुल 93.60% छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। हाईस्कूल में छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों की तुलना में बेहतर रहा। जैसलमेर के फलसूंड की रहने वाली भावना ने 99.67, तो नागौर की पूजा भादू ने 99.50% अंक हासिल किए हैं। यहां सभी मेधावी छात्रों के नाम और उनके द्वारा प्राप्त अंकों का विवरण दिया गया है। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट पर विस्तृत कवरेज

विज्ञापन

RBSE 10th Toppers List 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं की टॉपर लिस्ट

राजस्थान बोर्ड ने 10वीं की टॉपर लिस्ट और टॉपर्स के नाम की घोषणा नहीं की है। हालांकि, हाईस्कूल की परीक्षा में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जैसलमेर के फलसूंड की रहने वाली भावना ने 99.67% अंक हासिल किए। नागौर की पूजा भादू और सीकर की वंदना तंवर ने 99.50% अंक हासिल किए हैं। श्रेया प्रजापति और प्रियांशु शर्मा ने 99.17% अंक हासिल किए हैं। बीकानेर के जयेश सोनी ने 98.81% अंक हासिल किए हैं। इस वर्ष के मेधावियों की सूची इस प्रकार है:
 

नाम प्राप्तांक (प्रतिशत में)
भावना 99.67%
पूजा भादू  99.50%
वंदना तंवर 99.50%
श्रेया प्रजापति 99.17%
प्रियांशु शर्मा 99.17%
जयेश सोनी 98.81%
विकास वर्मा 98.17%
यशिता कुमावत 97.83%
खुशबू सोनी 97.17%

यह भी पढ़ें: पिछले वर्ष के मुकाबले कैसा रहा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, किसने किया टॉप, कितने बच्चे हुए पास? यहां जानें
  • जैसलमेर के फलसूंड की रहने वाली भावना ने 99.67% अंक हासिल किए हैं।
  • नागौर की पूजा भादू ने तीन विषयों में 100 नंबर हासिल किए हैं।
  • सीकर की वंदना तंवर ने 99.50 प्रतिशत हासिल किए हैं। वंदना केवीएम सीएलसी में पढ़ाई करती हैं।
  • कालवाड़ रोड, जयपुर की श्रेया प्रजापति ने 10वीं में अंग्रेजी और गणित में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं।
  • गोविंदगढ़, चौमूं स्थित गुरुकुल वी.एन. सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र प्रियांशु शर्मा को 600 में से 595 में अंक मिले।
  • विकास वर्मा को 10वीं में साइंस, सोशल साइंस, गणित और संस्कृत में 100 में से 100 अंक प्राप्त हुए हैं।
  • यशिता कुमावत जयपुर में पढ़ाई करती हैं, उन्हें 600 में से 587 अंक मिले हैं।
  • 98.81% अंक पाने वाले जयेश सोनी और 97.17% अंक पाने वाली खुशबू सोनी जुड़वा भाई-बहन हैं। बीकानेर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

10,94,186 विद्यार्थी थे पंजीकृत

बोर्ड प्रशासक महेश चंद्र शर्मा ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि वर्ष 2025 की दसवीं बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 10,94,186 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से परीक्षा के लिए कुल 10,71,460 उपस्थित हुए। उत्तीर्ण प्रतिशत 93.6% रहा है। लड़कों का पास प्रतिशत 93.16% है और लड़कियों का पास प्रतिशत 94.08% है।

  • कुल पंजीकृत विद्यार्थी - 10,94,186
  • परीक्षा में शामिल हुए - 10,71,460
  • कुल उत्तीर्ण प्रतिशत - 93.60%
  • लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत - 93.16%
  • लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत - 94.08%



 

रिजल्ट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन

RBSE 10th Result 2025 Download Link: ऐसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध बोर्ड रिजल्ट्स वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • खुली हुई सूची में से राजस्थान बोर्ड (RBSE) का चयन करें।
  • कक्षा 10वीं के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी (जैसे रोल नंबर, जन्मतिथि आदि) दर्ज करें और 'View Result' बटन पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • भविष्य में उपयोग के लिए अपनी ऑनलाइन मार्कशीट की कॉपी डाउनलोड करना न भूलें।


या फिर आप यहां क्लिक करके भी सीधे परिणाम पेज पर पहुंच सकते हैं और अपना रोल नंबर दर्ज करके रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed