फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   RBSE issues REET question paper 2025 for level 1, 2 on reet2024.co.in, check details here

REET Question Paper: आरबीएसई रीट लेवल 1 और 2 के लिए प्रश्न पत्र जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Thu, 20 Mar 2025 12:58 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 20 Mar 2025 12:58 PM IST
सार

REET Exam 2024: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रीट 2024 परीक्षा के प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार इन्हें रीट की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। 

विज्ञापन
RBSE issues REET question paper 2025 for level 1, 2 on reet2024.co.in, check details here
परीक्षा टिप्स - फोटो : freepik

विस्तार

REET Question Paper: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSER) ने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2024 के लेवल 1 और लेवल 2 परीक्षाओं के प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार सभी शिफ्टों के प्रश्न पत्र आधिकारिक वेबसाइट (reet2024.co.in) से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


अगले चरण में रीट उत्तर कुंजी 2025 जारी की जाएगी। इसके बाद, उम्मीदवारों को एक निर्धारित समय सीमा के भीतर अनंतिम उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिलेगा। विषय विशेषज्ञ इन आपत्तियों की समीक्षा करेंगे, और यदि आवश्यक हुआ तो संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। REET परिणाम 2025 इसी अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार और घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

 
यह बी पढ़ेंतीन समयबद्ध खंडों में देना होगा नीट एसएस परीक्षा, हर सेक्शन के लिए मिलेगा तय समय; देखें नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा का आयोजन और उपस्थिति

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने रीट 2025 परीक्षा का आयोजन 27 और 28 फरवरी को दो दिनों में तीन पालियों में किया। जयपुर में पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक 220 परीक्षा केंद्रों पर हुई, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक 233 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। इस परीक्षा के लिए करीब 15 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिसमें से 88.55% परीक्षार्थियों ने दूसरे दिन परीक्षा दी।
 
बोर्ड ने परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अभ्यर्थियों को सादे कपड़े पहनने और केवल चप्पल या सैंडल का उपयोग करने का निर्देश दिया था। इस बार सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए फेस रिकग्निशन तकनीक भी पहली बार लागू की गई, जिससे परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने में मदद मिली।
 
संशोधित रीट परीक्षा पैटर्न के तहत, इस बार प्रश्न पत्र में चार की बजाय पांच विकल्प दिए गए। इसके अलावा, परीक्षा में नकारात्मक अंकन की भी शुरुआत की गई, जहां प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटे जाएंगे। 

कब जारी होगी उत्तर कुंजी?

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड रीट 2025 की आंसर की 24 या 25 मार्च को जारी होने की संभावना है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed