फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NBEMS issues important notice for NEET SS 2024, check details

NEET SS: तीन समयबद्ध खंडों में देना होगा नीट एसएस परीक्षा, हर सेक्शन के लिए मिलेगा तय समय; देखें नोटिस

Thu, 20 Mar 2025 11:49 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 20 Mar 2025 11:49 AM IST
सार

NBEMS Issues Important: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज द्वारा परीक्षा की सुरक्षा और निष्पक्षता बढ़ाने के लिए इस बार तीन समयबद्ध खंड जोड़े गए हैं। प्रश्न पत्र को खंड ए, बी और सी में विभाजित किया गया है, जिनमें से प्रत्येक में 50 प्रश्न और 50 मिनट का समय निर्धारित होगा।

विज्ञापन
NBEMS issues important notice for NEET SS 2024, check details
NEET SS Important Notice - फोटो : https://natboard.edu.in/

विस्तार

NEET SS Important Notice: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट एसएस 2024 को लेकर एक नया नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में बताया गया है कि इस साल परीक्षा में तीन समयबद्ध खंड जोड़े गए हैं। पिछले साल परीक्षा की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में यह बदलाव किया गया था। इस नए पैटर्न के तहत, उम्मीदवार एक खंड पूरा किए बिना अगले खंड पर नहीं जा सकेंगे।

विज्ञापन

तीन समयबद्ध खंड होंगे लागू

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा सुपर स्पेशियलिटी (NEET SS) 2024 को लेकर एक अहम नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के अनुसार, इस साल परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया गया है और इसे तीन समयबद्ध खंडों में विभाजित किया जाएगा।

विज्ञापन

परीक्षा पैटर्न में नया बदलाव

एनबीईएमएस ने परीक्षा की सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए यह नया बदलाव किया है। नीट एसएस 2024 के प्रश्न पत्र को तीन खंडों में विभाजित किया जाएगा:

  • खंड-A
  • खंड-B
  • खंड-C
  • प्रत्येक खंड में 50 प्रश्न होंगे।
  • खंड- सी के लिए 50 मिनट का समय आवंटित किया गया है।
  • उम्मीदवार अगले खंड में तब तक नहीं जा सकते, जब तक कि वर्तमान खंड पूरा न हो जाए।

पिछले साल लागू हुई थी परीक्षा सुरक्षा नीति

एनबीईएमएस ने पिछले साल कंप्यूटर आधारित प्लेटफॉर्म (CBT) पर आयोजित सभी एमसीक्यू-आधारित परीक्षाओं में यह प्रतिबंध लागू किया था ताकि परीक्षा की सुरक्षा को और मजबूत किया जा सके।

नीट एसएस 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को इस नए परीक्षा पैटर्न के अनुरूप अपनी तैयारी करनी होगी। नोटिस में यह भी कहा गया है कि उम्मीदवार आज, 20 मार्च, 2025 से नीट एसएस 2024 आवेदन लिंक के तहत आधिकारिक वेबसाइट पर डेमी टेस्ट का उपयोग कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed