{"_id":"68301cd4e84d7fbebd02ac6e","slug":"rbse-copy-rechecking-2025-unsatisfied-with-class-12-marks-apply-for-rechecking-by-may-29-2025-05-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RBSE Copy Rechecking 2025: क्या आप अपने 12वीं के अंकों से हैं नाखुश? 29 मई तक करें रीचेकिंग के लिए आवेदन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
RBSE Copy Rechecking 2025: क्या आप अपने 12वीं के अंकों से हैं नाखुश? 29 मई तक करें रीचेकिंग के लिए आवेदन
Fri, 23 May 2025 12:29 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Fri, 23 May 2025 12:29 PM IST
सार
RBSE Copy Rechecking 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा के आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजे घोषित किए हैं। अगर आप भी अपने अंकों से असंतुष्ट हैं तो आपके पास आरबीएसई कॉपी रिचेकिंग 2025 के तहत अपनी उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच कराने का सुनहरा मौका है।
विज्ञापन
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2025
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RBSE Copy Rechecking 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने हाल ही में 12वीं कक्षा के आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजे घोषित किए हैं। अगर आप भी अपने अंकों से असंतुष्ट हैं तो आपके पास आरबीएसई कॉपी रिचेकिंग 2025 के तहत अपनी उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच कराने का सुनहरा मौका है।
आवेदन की अंतिम तिथि 29 मई (बिना विलंब शुल्क) और 1 जून (लेट फीस के साथ) निर्धारित की गई है। इस प्रक्रिया के माध्यम से छात्र न केवल उत्तर पुस्तिका की पुनः जांच करवा सकते हैं, बल्कि स्कैन की गई कॉपी भी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
आवेदन की अंतिम तिथि 29 मई (बिना विलंब शुल्क) और 1 जून (लेट फीस के साथ) निर्धारित की गई है। इस प्रक्रिया के माध्यम से छात्र न केवल उत्तर पुस्तिका की पुनः जांच करवा सकते हैं, बल्कि स्कैन की गई कॉपी भी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
तीनों स्ट्रीम का परिणाम रहा बेहतरीन
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा जारी किए गए 12वीं कक्षा के परिणामों में इस वर्ष तीनों संकायों (विज्ञान, वाणिज्य और कला) के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। विज्ञान संकाय में कुल 2,73,915 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 2,72,138 ने परीक्षा दी। इस संकाय का कुल पास प्रतिशत 98.43% रहा। लड़कों का पास प्रतिशत 98.07% जबकि लड़कियों का 99.02% दर्ज किया गया।वाणिज्य संकाय की बात करें तो इसमें 28,248 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 28,010 ने परीक्षा दी। कुल पास प्रतिशत 99.07% रहा। इसमें लड़कों का पास प्रतिशत 98.97% और लड़कियों का 99.27% रहा।
कला संकाय में सबसे अधिक 5,87,444 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 5,78,164 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इस संकाय का कुल पास प्रतिशत 97.78% रहा, जिसमें लड़कों का पास प्रतिशत 97.09% और लड़कियों का 98.42% रहा।
| स्ट्रीम | पास प्रतिशत | लड़कों का रिजल्ट | लड़कियों का रिजल्ट |
|---|---|---|---|
| साइंस | 98.43% | 98.07% | 99.02% |
| कॉमर्स | 99.07% | 98.97% | 99.27% |
| आर्ट्स | 97.78% | 97.09% | 98.42% |
पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू हुई कॉपी रिचेकिंग की सुविधा
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर ने इस वर्ष से 12वीं परीक्षा में एक नई व्यवस्था की शुरुआत की है। गणित विषय में अब केवल रिटोटलिंग ही नहीं, बल्कि उत्तर पुस्तिकाओं की रिचेकिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। यह सुविधा पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की गई है। इस पहल के तहत, यदि किसी छात्र को लगता है कि उसके अंकों में गड़बड़ी हो सकती है, जैसे उत्तरों का मूल्यांकन सही तरीके से नहीं हुआ या कुल योग (टोटलिंग) में गलती है तो वह रिचेकिंग के लिए आवेदन कर सकता है। रिचेकिंग प्रक्रिया में उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा बारीकी से जांच की जाएगी और यदि कोई त्रुटि पाई जाती है, तो उसे सुधार कर परिणाम में अपडेट किया जाएगा।बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यदि यह व्यवस्था सफल रहती है, तो आगामी वर्षों में सभी विषयों के लिए रिटोटलिंग के साथ रिचेकिंग की सुविधा लागू की जा सकती है। यह कदम छात्रों के लिए अधिक पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
कमेंट
कमेंट X