RBSE Board Exam 2024: 10वी-12वीं की डेटशीट पर क्या है अपडेट, जानें कब तक होगी जारी
RBSE Datesheet 2024: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की तरफ से 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया जा सकता है। बोर्ड ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।
विस्तार
RBSE Datesheet 2024: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (आरबीएसई) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम 2024 जारी करेगा। परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्र-छात्राएं आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर 10वीं-12वीं की डेटशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
आरबीएसई टाइम टेबल 2024 के मुताबिक कक्षा 12वीं विज्ञान, कला और वाणिज्य सहित सभी स्ट्रीम के लिए डेट शीट एक ही पीडीएफ में आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन प्रकाशित की जाएगी, जिसे परीक्षार्थी देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
इससे पहले माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर ने राजस्थान बोर्ड परीक्षा तिथि 2024 कक्षा 10वीं और 12वीं की घोषणा की थी। जारी तिथि के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं की सैद्धांतिक परीक्षा 15 फरवरी से 10 अप्रैल, 2024 के बीच होगी। इस बीच, बोर्ड ने घोषणा की कि कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी 2024 के अंतिम सप्ताह में शुरू होंगी। छात्र इस बात का ध्यान रखें कि डेटशीट में पहले से जारी तिथि में बदलाव हो सकता है।
राजस्थान बोर्ड का ट्वीट-
राजस्थान बोर्ड :- सभी छात्र-छात्राओं अपनी परीक्षा के प्रति केन्द्रित रहे , 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा जल्दी कराई जा सकती है @Rajasthanboard #10thclass ll #12thcalss ll #Rajasthanboard
— Board of Secondary Education Rajasthan Ajmer (@Rajasthanboard) January 4, 2024
कमेंट
कमेंट X