{"_id":"5ed242f98ebc3e85b54f8345","slug":"rbse-class-10-12-exams-cm-issues-instructions-for-holding-rajasthan-board-papers","type":"story","status":"publish","title_hn":"RBSE 2020: मुख्यमंत्री ने दसवीं-बारहवीं की शेष परीक्षाओं से पहले जारी किए ये जरूरी निर्देश","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
RBSE 2020: मुख्यमंत्री ने दसवीं-बारहवीं की शेष परीक्षाओं से पहले जारी किए ये जरूरी निर्देश
Sun, 31 May 2020 02:04 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sun, 31 May 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
आरबीएसई 2020
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान सरकार ने कोरोना महामारी की वजह से स्थगित हुई दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को आयोजित करने का फैसला लिया है। कोविड-19 की वजह से दसवीं और बारहवीं कक्षा की कुछ परीक्षाएं शेष रह गई हैं। सरकार ने अब इन परीक्षाओं का कराने का निर्णय लिया है। सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिक्षा विभाग को परीक्षा आयोजित करने के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में शुक्रवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और उसके बाद यह फैसला लिया।
विज्ञापन
इस फैसले के बाद अब दसवीं और बारहवीं कक्षा की शेष परीक्षाओं की तिथि को लेकर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से अधिसूचना जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से इन परीक्षाओं के दौरान कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों और शिक्षकों द्वारा मास्क और सैनिटाइज़र का उपयोग अनिवार्य करने के लिए कहा है। सीएम ने कहा कि परीक्षाओं के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य होगा और कड़ाई से इसका पालन किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने आवश्यकता के अनुसार परीक्षा केंद्रों की संख्या में वृद्धि का भी सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों में क्वारंटाइन सुविधाएं संचालित की जा रही हैं, उन्हें परीक्षा से पहले प्रोटोकॉल के हिसाब से सैनिटाइज किया जाना चाहिए। इस बैठक में शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा भी उपस्थिति थे।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X