फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   RBSE Board Exam Rajasthan Board 10th-12th Exam Starting From 24 March 2022

RBSE Rajasthan Board: राजस्थान बोर्ड परीक्षाएं आज से, 20 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी होंगे शामिल

Thu, 24 Mar 2022 07:38 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 24 Mar 2022 07:38 AM IST
सार

Rajasthan Board 10th-12th Exam Start: राजस्थान बोर्ड की परीक्षाओं के लिए इस वर्ष 20 लाख 18 हजार 440 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए हैं। परीक्षाओं के लिए पूरे राज्य में 6, 068 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जो गत वर्ष की तुलना में 15 अधिक हैं।

विज्ञापन
RBSE Board Exam Rajasthan Board 10th-12th Exam Starting From 24 March 2022
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Rajasthan Board Exam 10th-12th RBSE Exam: आरबीएसई (RBSE) यानी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड,  (BSER) अजमेर की उच्च माध्यमिक बोर्ड परीक्षाएं गुरुवार से प्रारंभ होने जा रही हैं। बोर्ड ने सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षाओं की सभी तैयारियों पूरी कर ली है। उच्च माध्यमिक परीक्षाएं 20 अप्रैल को समाप्त होंगी। जबकि माध्यमिक स्तर की परीक्षाएं 31 मार्च से प्रारंभ होंगी और 26 अप्रैल को समाप्त होगी। गुरुवार 24 मार्च से प्रारंभ होने वाली उच्च माध्यमिक परीक्षाओं के पहले दिन मनोविज्ञान विषय की परीक्षा होगी।

विज्ञापन

6,068 परीक्षा केंद्र बनाए

राजस्थान बोर्ड की परीक्षाओं में इस वर्ष 20 लाख 18 हजार 440 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। बोर्ड परीक्षाओं के लिए पूरे राज्य में 6,068 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जो गत वर्ष की तुलना में 15 अधिक है। बोर्ड ने प्रश्न-पत्रों की सुरक्षा को ज्यादा महत्व दिया है, क्याेंकि हाल ही में राज्य की कई प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल गिरोह और बोगस परीक्षार्थी पकड़े गए थे। राज्य सरकार ने कुल 73 परीक्षा केंद्रों को चिह्नित किया है, जिसमें 49 परीक्षा केंद्र संवेदनशील और 24 अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र हैं। इन सभी केंद्रों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी से रखी जाएगी परीक्षार्थियों पर नजर

राजस्थान बोर्ड के प्रशासक एलएन मंत्री ने बताया कि इस वर्ष 417 परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी की निगरानी में रखा गया है। परीक्षाओं के संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों के सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी लगाए गए है। इसी प्रकार बोर्ड के सभी उत्तर पुस्तिका संग्रहण वितरण केंद्रों और उप केंद्रों को सीसीटीवी की जद में रखा है। इनका सीधा नियंत्रण बोर्ड कार्यालय में स्थापित किया गया है। इस नियंत्रण कक्ष में बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं परीक्षा केंद्रों की परीक्षा व्यवस्था पर प्रत्यक्ष निगरानी करेंगे।
 
 

विज्ञापन

बोर्ड वेबसाइट पर उपलब्ध कराए प्रवेश पत्र और नोमिनल रोल

आरबीएसई की ओर से द्वारा सभी विद्यालयों और परीक्षा केंद्रों को बोर्ड परीक्षा के प्रवेश-पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए है। जहां से विद्यालय प्रभारी इन्हें डाउनलोड कर प्रमाणित करने के पश्चात पात्र परीक्षार्थियों को वितरित करेंगे। बोर्ड ने इस बार परीक्षा केंद्र सामग्री और बैठक व्यवस्था, नोमिनल रॉल और उपस्थिति पत्रक सभी परीक्षा केंद्रों को ऑनलाइन उपलब्ध कराए हैं। इतना ही नहीं परीक्षा आयोजन के दिन ही पूरे राज्य से सभी उत्तरपुस्तिकाएं बोर्ड कार्यालय में मंगवा ली जाएंगी। इसके लिए विशेष वाहनों की व्यवस्था की गई है। बोर्ड ने पूरे प्रदेश में 50 उत्तर पुस्तिका संग्रहण केंद्र एवं 11 उप केंद्र भी स्थापित किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed