फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   rbse admit card 2020 rajasthan board class 10th 12th exam hall ticket

RBSE Admit Card 2020: राजस्थान बोर्ड की शेष बची हुई परीक्षाओं के लिए डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Wed, 10 Jun 2020 07:44 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 10 Jun 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
rbse admit card 2020 rajasthan board class 10th 12th exam hall ticket
RBSE 10th, 12th Admit Card 2020 (एडमिट कार्ड डाउनलोड करें)

RBSE Admit Card 2020: राजस्थान बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की शेष परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थी अब एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड की तरफ से एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in है। अभ्यर्थी हर हाल में बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद ही विद्यार्थी परीक्षा में बैठ पाएंगे।

विज्ञापन


आरबीएसई हाल ही में शेष परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर चुकी है। डेटशीट की अधिसूचना के मुताबिक 12वीं की बची बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 18 जून से 30 जून के बीच होगा। जबकि 10वीं कक्षा की शेष परीक्षाएं 29 जून और 30 जून को आयोजित होंगी। अभ्यर्थियों को बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा जिसे क्लिक करने और डिटेल भरने के बाद अभ्यर्थी आसानी से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड की शेष परीक्षाओं का आयोजन सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए संपन्न होगा। बोर्ड ने 12वीं और 10वीं की शेष परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 6201 कर दी है। इससे पहले यह संख्या 5680 थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed