फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   RBSE 12th Science Result 2023 OUT know how to check at rajresults.nic.in

RBSE 12th Science Result 2023: राजस्थान बोर्ड 12वीं विज्ञान का रिजल्ट जारी, जानें कितना रहा पास प्रतिशत

Thu, 18 May 2023 09:53 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 18 May 2023 09:53 PM IST
सार

RBSE 12th Result 2023:  राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं विज्ञान संकाय के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
RBSE 12th Science Result 2023 OUT know how to check at rajresults.nic.in
RBSE RESULT 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

RBSE 12th Science Result 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं विज्ञान संकाय के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार विज्ञान संकाय की परीक्षा में 95.65 प्रतिशत बच्चों ने सफलता हासिल की है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के प्रशासक सीआर मीणा ने परिणाम जारी किया। इस मौके पर सचिव मेघना चौधरी सहित बोर्ड के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सीआर मीणा ने बताया कि विज्ञान का कुल परीक्षा परिणाम 95.65 प्रतिशत रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साइंस के रेग्यूलर छात्रों का रिजल्ट 97.19 प्रतिशत एवं प्राइवेट छात्रों का रिजल्ट 51.73 प्रतिशत रहा।वहीं साइंस में लड़कियों का पास प्रतिशत 97.39 तथा लड़कों का 94.72 प्रतिशत रहा है। इस बार साइंस में 2 लाख 8 हजार 766 छात्रों ने पहला स्थान, 50752 ने दूसरा और 387 छात्रों ने तीसरा स्थान हासिल किया है। 

विज्ञापन

छात्रों को अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करना होगा। छात्रों के महत्वपूर्ण विवरण, जैसे कि उनका नाम, रोल नंबर, परीक्षा में शामिल विषय, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, कुल प्राप्त अंक और योग्यता की स्थिति स्कोरकार्ड पर रहता है। वे छात्र जो अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ऐसे सभी छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं की फिर से जांच करेगा और उनके संशोधित अंक जारी करेगा। 

RBSE 12 Result ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajasthan.indiaresults.com पर लॉग-ऑन करें।

  • आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2023 विज्ञान लिंक पर क्लिक करें।

  • स्क्रीन पर एक नई लॉग-इन विंडो दिखाई देगी।

  • अपना रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज कर विवरण जमा करें।

  • स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

  • स्कोरकार्ड विवरण जांचें और इसे डाउनलोड करें।

  • भविष्य के संदर्भों के लिए इसकी हार्ड कॉपी प्रिंट कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed