RBSE 12th Result 2022: आरबीएसई की वेबसाइट क्रैश, यहां जानें कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम
RBSE 12th Result 2022: बोर्ड परीक्षा में लाखों की संख्या में छात्र हिस्सा लेते हैं। राजस्थान बोर्ड 12वीं के साइंस और कॉमर्स संकाय में भी करीब 2.5 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RBSE 12th Result 2022: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अब से थोड़ी ही देर में राज्य में कक्षा 12वीं के विज्ञान और कॉमर्स संकाय का परिणाम जारी कर दिया गया है। बीती रात राज्य के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने खुद इस बात की सूचना दी कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान द्वारा आयोजित सीनियर सेकेंडरी परीक्षा के विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय का परीक्षा परिणाम बुधवार दोपहर 2 बजे घोषित किया जा रहा है। छात्र अपना परिणाम राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर परिणाम को चेक कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक 12वीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम में करीब 2,32,005 छात्र और कॉमर्स स्ट्रीम में 27,339 छात्रों ने पंजीयन कराया था। बड़ी संख्या में छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान आरबीएसई की वेबसाइट क्रैश हो गई है। ऐसी स्थिति में छात्रों को क्या करना चाहिए। हम इस खबर में आपको यही बता रहे हैं।
RBSE 12th Result Out Live: इंतजार खत्म, राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
RBSE 12th Result 2022: क्यों आती है वेबसाइट क्रैश होने की समस्या?
दरअसल, बोर्ड परीक्षा में लाखों की संख्या में छात्र हिस्सा लेते हैं। राजस्थान बोर्ड 12वीं के साइंस और कॉमर्स संकाय में भी करीब 2.5 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। अब इतनी बड़ी संख्या में छात्र एक साथ अपने-अपने परिणाम को देखने का प्रयास करेंगे तो इसके क्रैश होने का खतरा बना रहता है।
RBSE 12th Result 2022: क्या करें वेबसाइट क्रैश हो तब?
अपने परिणाम के बारे में जानकारी प्राप्त करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्र वेबसाइट क्रैश होने की समस्या आने पर निराश न हो। छात्र धीरज बना कर रखें। यह बस एक तकनीकी समस्या होता और वेबसाइट जल्द ही अपने आप दोबारा शुरू हो जाएगी। इसके अलावा छात्र चाहे तो राजस्थान बोर्ड की दूसरी वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाकर भी अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
RBSE RESULT एसएमएस के माध्यम से देखें परिणाम
आरबीएसई 12वीं साइंस रिजल्ट और आरबीएसई 12वीं कॉमर्स रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र अपना राजस्थान बोर्ड रिजल्ट एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं।
साइंस स्ट्रीम के लिए RJ12S रोल नंबर टाइप करें - इसे 5676750/56263 पर भेजें।
कॉमर्स स्ट्रीम के लिए RJ12C रोल नंबर टाइप करें - इसे 5676750/56263 पर भेजें।
वहीं, आरबीएसई द्वारा कक्षा 12वीं कला संकाय के परिणाम 10 से 15 जून, 2022 के बीच में जारी किए जाने की उम्मीद है। इससे पहले, कहा जा रहा था कि आरबीएसई कक्षा आठवीं बोर्ड परीक्षा 2022 के परिणाम एक जून को जारी किए जाएंगे।
कमेंट
कमेंट X