फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   RBSE 12th Board Practical Exams Postponed as rise in COVID-19 Cases New Dates Rajasthan Board Exam

RBSE 12th Board: कोरोना के कारण बोर्ड ने टालीं 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं, राजस्थान के 25 जिले रेड जोन में

Fri, 14 Jan 2022 02:14 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 14 Jan 2022 02:14 PM IST
सार

RBSE 12th Practical Exams Postponed: राजस्थान के 33 जिलों में से 25 जिले रेड जोन में आ चुके हैं। ऐसे में राज्य में बढ़ते कोविड-19 संक्रमण के मामलों के राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की ओर से कक्षा 12वीं बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
RBSE 12th Board Practical Exams Postponed as rise in COVID-19 Cases New Dates Rajasthan Board Exam
बोर्ड परीक्षा न्यूज अपडेट 2022 - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

Rajasthan Board Exam 2022: लगातार तीसरे साल कोरोना महामारी के कारण बोर्ड परीक्षाएं प्रभावित हो रही हैं। राजस्थान के 33 जिलों में से 25 जिले रेड जोन में आ चुके हैं। ऐसे में राज्य में बढ़ते कोविड-19 संक्रमण के मामलों के राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की ओर से कक्षा 12वीं बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। नई तारीखों की घोषणा अभी नहीं की गई है और एक आदेश के माध्यम से इसकी घोषणा की जाएगी जो बाद में जारी किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जा सकते हैं।

विज्ञापन


बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान ने हाल ही में कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 का टाइम-टेबल जारी किया था। प्रायोगिक परीक्षाएं 17 जनवरी, 2022 से आयोजित होने वाली थीं। हालांकि, अब कोरोना के मामलों में हो रही वृद्धि को देखते हुए परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ बुलाकी दास कल्ला ने ट्विटर पर यह घोषणा की। डॉ कल्ला ने ट्वीट कर जानकारी दी कि राज्य में 17 जनवरी से शुरू होने जा रही 12वीं कक्षा की प्रायोगिक परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई हैं। बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश के 25 जिले रेड जोन में आ गए हैं। इन परिस्थितियों और विशेषज्ञों की सलाह पर यह फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन

परीक्षा से ज्यादा कोरोना संक्रमण से बचाना जरूरी

उम्मीद की जा रही है कि राजस्थान बोर्ड जल्द ही इन परीक्षाओं की नई तारीखों की घोषणा करेगा। राज्य सरकार पूरी तरह से उन उपायों पर ध्यान केंद्रित कर रही है जो वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए किए जा सकते हैं। 10वीं और 12वीं की मुख्य बोर्ड परीक्षाओं को लेकर राज्य सरकार फरवरी 2022 में समीक्षा बैठक करेगी। उस समय कोविड की स्थिति को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा। कल्ला ने ट्वीट किया, मौजूदा हालात में बच्चों को प्रायोगिक परीक्षा कराने से ज्यादा जरूरी कोरोना संक्रमण से बचाना है।
 

मार्च में 6,000 परीक्षा केंद्रों पर होगी मुख्य परीक्षा

डॉ. कल्ला ने कहा कि बच्चों के प्रशिक्षण के लिए फरवरी में परिस्थितियों की उचित समीक्षा के बाद प्रायोगिक परीक्षा के आयोजन के संबंध में फैसला लिया जाएगा। आरबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 लगभग 6,000 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होने वाली है। ये केंद्र कक्षा 10वीं और 12 वीं दोनों के लिए परीक्षा आयोजित करेंगे। मुख्य परीक्षा तीन मार्च, 2022 से शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, अब तक इसे स्थगित नहीं किया गया है। छात्रों को अपडेट होने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखने की सलाह दी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed