फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   RBSE 10th Result 2023 Soon at rajeduboard.rajasthan.gov.in Know Rajasthan Bser 10th Result Date Time and Link

RBSE 10th Result 2023: कब जारी होगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, कैसे कर सकेंगे चेक?

Fri, 26 May 2023 04:05 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 26 May 2023 04:05 PM IST
सार

Rajasthan Board 10th Result 2023: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, अजमेर की ओर से कक्षा 10वीं का परिणाम जल्द घोषित करने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि आरबीएसई 10वीं का परिणाम शुक्रवार, 26 मई को जारी होने वाला है।

विज्ञापन
RBSE 10th Result 2023 Soon at rajeduboard.rajasthan.gov.in Know Rajasthan Bser 10th Result Date Time and Link
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2023: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, अजमेर की ओर से कक्षा 10वीं का परिणाम जल्द घोषित करने की उम्मीद है। अधिकांश मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि आरबीएसई 10वीं का परिणाम शुक्रवार, 26 मई को जारी होने वाला है। यह भी कहा जा रहा है कि रिजल्ट राज्य के शिक्षा मंत्री द्वारा जयपुर स्थित शिक्षा संकुल से जारी किया जा सकता है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।  

विज्ञापन

लाखों विद्यार्थी परीक्षाएं संपन्न होने के बाद से लगातार रिजल्ट को लेकर प्रतीक्षा कर रहे हैं। इसलिए, कुछ लोग छात्रों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSER) जल्द ही 2023 के लिए आरबीएसई 10वीं का परिणाम जारी करेगा। जानकारी के अनुसार, राजस्थान बोर्ड द्वारा आरबीएसई 10वीं परिणाम 2023 मई के आखिरी सप्ताह से जून के प्रथम सप्ताह तक घोषित करने की उम्मीद है। हालांकि, आरबीएसई 10वीं के परिणाम की तारीख और समय पर अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे परिणाम घोषित होने के बाद राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in से अपना आरबीएसई 10वीं का परिणाम देख और डाउनलोड कर सकेंगे। आरबीएसई ने 18 मई को साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए कक्षा 12वीं बोर्ड के परिणाम भी जारी किए। आरबीएसई 10वीं 2023 की परीक्षाएं 16 मार्च से 11 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। राजस्थान बोर्ड आरबीएसई 10वीं बोर्ड 2023 का रिजल्ट राज्य के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला द्वारा घोषित किए जाने की उम्मीद है। 

विज्ञापन

RBSE Board 10th Result 2023 ऐसे कर सकेंगे चेक

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर लॉग-ऑन करें।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आरबीएसई कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    स्क्रीन पर एक नई लॉग-इन विंडो दिखाई देगी।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अपना रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज कर विवरण जमा करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    स्कोर कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    स्कोर कार्ड विवरण जांचें और इसे डाउनलोड करें।
  7.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    भविष्य के संदर्भों के लिए इसकी हार्ड कॉपी प्रिंट कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed