{"_id":"5eea21913b3acc06e117503c","slug":"rbse-10th-12th-exams-2020-remaining-examinations-of-rajasthan-board-s-tenth-twelfth-will-start-from-18-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"RBSE 10th- 12th Exams 2020: राजस्थान बोर्ड की दसवीं-बारहवीं की शेष परीक्षाएं 18 जून से होंगी शुरू","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
RBSE 10th- 12th Exams 2020: राजस्थान बोर्ड की दसवीं-बारहवीं की शेष परीक्षाएं 18 जून से होंगी शुरू
Wed, 17 Jun 2020 07:46 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 17 Jun 2020 07:46 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान बोर्ड की शेष परीक्षाएं
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
RBSE 10th 12th Exams 2020: राजस्थान बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की शेष परीक्षाएं कल से शुरू हो रही हैं। ये परीक्षाएं सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुई आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थी मास्क लगाकर परीक्षाएं देंगे। बिना मास्क के छात्रों और शिक्षकों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षाओं से जुड़े सभी कर्मचारियों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य है। विद्यार्थियों को परीक्षा से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्रों में बुलाया गया है।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने विद्यार्थियों को परीक्षाओं की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने दसवीं और बारहवीं की शेष परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों से हाथों को सैनिटाइजर, मुंह पर मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने का निवेदन किया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-दिल्ली विश्वविद्यालय: ओपन बुक परीक्षा में व्हॉट्सएप से विद्यार्थियों को मिलेंगे प्रश्नपत्र, मेल से भेज सकेंगे पेपर का हल
विज्ञापन
सभी विद्यार्थियों की परीक्षाओं से पहले थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुए परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है। अब शेष परीक्षाओं का आयोजन 6201 परीक्षा केंद्र पर होगा। जबकि पहले परीक्षा केंद्रों की संख्या 5680 थी। विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र साथ ले जाना अनिवार्य है। ऐसे में इस बात का ख्याल रखें कि आप अपने साथ प्रवेश पत्र जरूर ले जाएं। कल 12वीं का गणित का पेपर होगा। परीक्षा का वक्त सुबह 8.30 बजे से शुरू होगा। दसवीं की शेष परीक्षाएं 29 और 30 जून को होगी। विद्यार्थी परीक्षाओं की विस्तृत डेटशीट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें।
कमेंट
कमेंट X