RBI Result 2023: आरबीआई सहायक प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड
RBI Assistant Result 2023: आरबीआई सहायक प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RBI Assistant Pre Result 2023: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सहायक प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। आरबीआई सहायक प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। आरबीआई सहायक मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है।
RBI Prelims Result 2023 मुख्य परीक्षा तिथि
भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा 18 और 19 नवंबर, 2023 को आयोजित की गई थी। अब इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट घोषित होने के 15 दिनों के भीतर आरबीआई असिस्टेंट स्कोरकार्ड 2023 जारी किया जाएगा। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। रिजल्ट के साथ-साथ कट ऑफ मार्क्स भी जारी किए जाएंगे। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा 31 दिसंबर, 2023 को आयोजित की जाएगी।
RBI Assistant 2023 चयन प्रक्रिया
-
प्रारंभिक लिखित परीक्षा
-
मुख्य लिखित परीक्षा
-
भाषा प्रवीणता परीक्षा (एलपीटी) मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को एलपीटी (भाषा प्रवीणता परीक्षा) के लिए उपस्थित होना होगा जो कि क्वालीफाइंग प्रकृति की है।
-
दस्तावेज सत्यापन
-
मेडिकल जांच
RBI Result 2023 परीक्षा पैटर्न
आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स पेपर में तीन खंड थे। अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक क्षमता और तर्क क्षमता। पहले खंड में 30 अंकों के 30 प्रश्न थे और अन्य दो में 35-35 अंकों के 35 प्रश्न थे। प्रीलिम्स परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 प्रश्न पूछे गए थे जो कुल 100 अंकों के थे। पेपर की अवधि 1 घंटा थी।
कमेंट
कमेंट X