RBI Assistant Exam 2023: आरबीआई भर्ती परीक्षा की तिथियों में बदलाव, यहां देखें पूरा कार्यक्रम
RBI Exam 2023: आरबीआई सहायक भर्ती परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया है। परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो एक बार आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RBI Assistant Exam 2023: भारतीय रिजर्व बैंक ने आरबीआई असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा की तिथियों में संशोधन किया है। परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो एक बार आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को Opportunities.rbi.org.in पर जाना होगा।
RBI Assistant Exam परीक्षा तिथियां
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, अब आरबीआई सहायक प्रारंभिक परीक्षा 18 नवंबर और 19 नवंबर को आयोजित की जानी है। कार्यक्रम के अनुसार, आरबीआई सहायक ऑनलाइन मुख्य परीक्षा 31 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। पहले आरबीआई असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा 21 अक्तूबर और 23 अक्तूबर को आयोजित होने वाली थी। जबकि मुख्य परीक्षा 02 दिसंबर, 2023 को आयोजित होने वाली थी।
RBI Prelims Exam परीक्षा विवरण
आरबीआई सहायक भर्ती प्रारंभिक परीक्षा में तीन खंड होते हैं। अंग्रेजी भाषा - 30 प्रश्न, संख्यात्मक क्षमता और तर्क क्षमता - 35 प्रश्न। प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। आरबीआई सहायक प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा कंप्यूटर बेस टेस्ट मोड में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।
बता दें कि आरबीआई में सहायक के 450 पदों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। जिसके लिए आवेदकों के पास कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री शैक्षणिक योग्यता के तौर पर मांगी गई थी।
कमेंट
कमेंट X