फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Ratan Tata News: State of mourning announced in many states on the death of Ratan Tata, Read here

Ratan Tata News: क्या होता है राजकीय शोक? रतन टाटा के निधन पर कई राज्यों में हुआ इसका एलान

Thu, 10 Oct 2024 03:10 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 10 Oct 2024 03:10 PM IST
सार

Ratan Tata News: उद्योग जगत के दिग्गज रतन टाटा का बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। देश के दो राज्यों में राजकीय शोक की घोषणा की गई है। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

विज्ञापन
Ratan Tata News: State of mourning announced in many states on the death of Ratan Tata, Read here
Ratan Tata News - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

Ratan Tata News: देश के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया है। रतन टाटा 86 साल के थे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की है कि उद्योगपति को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने भी रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन


क्या होता है राजकीय शोक?
जब किसी जाने माने बड़ी हस्ती की मृत्यू हो जाती है, तब राजकीय शोक की घोषणा की जाती है। राज्य में एक दिन का राजकीय शोक मनाया जाता है। इस दिन सरकारी दफ्तरों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। साथ ही कोई मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। रतन टाटा का अंतिम संस्कार गुरुवार को मुंबई के वर्ली इलाके में होगा। राजकीय शोक के दौरान सार्वजनिक छुट्टी होना आवश्यक नहीं है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के साथ ही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी राज्य में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, 'झारखंड जैसे पिछड़े राज्य को वैश्विक पहचान दिलाने वाले टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा के निधन पर एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।'

किन्हें दिया जाता है राजकीय शोक सम्मान?
पहले राजकीय शोक की घोषणा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्रियों, राज्य के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों के मृत्यू पर ही की जाती थी। लेकिन, अब यह सम्मान उन सभी व्यक्तित्वों को दिया जाता है, जिन्होंने राष्ट्र के नाम को ऊंचा करने के लिए काम किया है। पहले राजकीय शोक की घोषणा की घोषणा राज्य की सरकार करती है। वर्तमान में जीवन के सभी क्षेत्रों- राजनीति, विज्ञान, साहित्य, कला, कानून में बड़ा योगदान देने वाले व्यक्तियों को यह राजकीय सम्मान दिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed