फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Ramesh Pokhriyal said says NIOS canceled the 12th examination for the students safety

रमेश पोखरियाल ने कहा: छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एनआईओएस ने 12वीं की परीक्षा रद्द की

Sat, 05 Jun 2021 03:02 AM IST
Kuldeep Singh एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 05 Jun 2021 03:02 AM IST
सार

  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट किया कि अपने छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एनआईओएस ने 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी है। छात्रों के परिणाम को लेकर मानकों का जल्द एलान किया जाएगा।

विज्ञापन
Ramesh Pokhriyal said says NIOS canceled the 12th examination for the students safety
एनआईओएस

विस्तार

कोरोना महामारी को देखते हुए द नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) ने 12वीं की परीक्षा को रद्द कर दिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने शुक्रवार को यह घोषणा की। 

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया कि अपने छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एनआईओएस ने 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी है। छात्रों के परिणाम को लेकर मानकों का जल्द एलान किया जाएगा। इसका लाभ करीब 1.75 लाख छात्रों को होगा।
विज्ञापन


मूल्यांकन, एनआईओएस डायरेक्टर एसके प्रसाद के अनुसार, जो छात्र अपने मूल्यांकन से संतुष्ट नहीं होंगे, उनके लिए ऑन डिमांड परीक्षा में शामिल होने का विकल्प होगा। यह परीक्षा हालात सामान्य होने पर कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओडिशा में भी 12वीं की परीक्षा नहीं, कर्नाटक जुलाई में कराएगा 10वीं की परीक्षा
कोरोना महामारी को देखते हुए ओडिशा सरकार ने शुक्रवार को अपने यहां 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दीं। प्रदेश मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि परीक्षाओं से महत्वपूर्ण छात्रों की सुरक्षा है। प्रदेश सरकार पहले ही 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित कर चुकी है।


वहीं दूसरी ओर कर्नाटक जुलाई के तीसरे हफ्ते में बहुविकल्पीय प्रश्न फार्मेट पर 10वीं की परीक्षाएं कराएगा। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश बृहस्पतिवार को ही 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं निरस्त करने का एलान कर चुके हैं। असम सरकार का कहना है कि वह छात्रों के मूल्यांकन को लेकर सीबीएसई के एलान के बाद कोई फैसला लेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed