फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   rajiv gandhi college increased fees know more details

डीयू के इस कॉलेज ने बढ़ाई फीस, एबीवीपी ने देर रात छात्राओं के साथ जताया विरोध

Fri, 09 Aug 2019 10:39 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Fri, 09 Aug 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
rajiv gandhi college increased fees know more details

दिल्ली विश्वविद्यालय के राजीव गांधी महिला छात्रावास में फीस में बढ़ोतरी कर दी गई है। इसके विरोध में छात्रावास की छात्राओं ने एबीवीपी के साथ मिलकर बुधवार रात हॉस्टल प्रोवोस्ट के खिलाफ प्रदर्शन किया। बृहस्पतिवार को एबीवीपी व दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) ने डीयू प्रॉक्टर व डीन स्टूडेंट वेलफेयर से मुलाकात भी की। उन्होंने ज्ञापन देकर फीस बढ़ोतरी के निर्णय को वापस लेने की मांग की है। साथ ही, महिला छात्रावासों में मेस, सिक्योरिटी तथा अन्य विषयों संबंधी आने वाली समस्याओं में सुधार की मांग की।

विज्ञापन


एबीवीपी का कहना है कि कई वर्षों से फीस में निरंतर बढ़ोतरी की जा रही है। इससे आर्थिक कमजोर वर्ग की छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्राएं कई बार प्रशासन से भी गुहार लगा चुकी हैं, लेकिन समस्या का निदान नहीं हुआ। बुधवार रात प्रदर्शन के बाद  प्रोवोस्ट ने आगामी मैनेजमेंट कमेटी की प्रस्तावित बैठक में फीस वृद्धि तथा अन्य समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

 
दिल्ली विश्विद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष शक्ति सिंह ने कहा कि प्रशासन फीस बढ़ोतरी के फैसले को वापस ले। डीयू में वैसे ही छात्रावासों की कमी है, उस पर फीस में बढ़ोतरी कर दी गई है। एबीवीपी के प्रदेश मंत्री सिद्धार्थ यादव ने कहा कि वे मैनेजमेंट कमेटी की मीटिंग के फैसले का इंतजार करेंगे। यदि छात्राओं के पक्ष में निर्णय नहीं हुआ तो प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- डीयू में तीन और कटऑफ लिस्ट आने की संभावना, अब भी खाली हैं सीटें

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed