फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Rajasthan Violence Udaipur Murder Case Internet Ban Interupt JEE Main 2022 Exam in Rajasthan

Udaipur Murder Case: उदयपुर हत्याकांड के बाद 20 जिलों में इंटरनेट बंद, जेईई मेन परीक्षा पर मंडराया संकट

Tue, 28 Jun 2022 09:52 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 28 Jun 2022 09:52 PM IST
सार

Udaipur Murder Case: अब तक जेईई मेन परीक्षा निर्बाध रूप से जारी थी, मगर राजस्थान के उदयपुर में हुए खौफनाक हत्याकांड के बाद उदयपुर, जयपुर संभाग, कोटा, दौसा समेत करीब 20 जिलों में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं हैं। ऐसे में राजस्थान के करीब 26 परीक्षा केंद्रों में जेईई मेन के पहले चरण की आखिरी दो पारियों की परीक्षा के आयोजन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Violence Udaipur Murder Case Internet Ban Interupt JEE Main 2022 Exam in Rajasthan
JEE Main Exam 2022 - फोटो : अमर उजाला - फाइल फोटो

विस्तार

Udaipur Murder Case Rajasthan Violence: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा यानी जेईई मेन (JEE Main 2022) 23 जून से शुरू हुई थी और 29 जून को खत्म होनी है। अब तक जेईई मेन परीक्षा निर्बाध रूप से जारी थी, मगर राजस्थान के उदयपुर में हुए खौफनाक हत्याकांड ने जेईई मेन (JEE Main 2022) परीक्षा को संकट में डाल दिया है। घटना के बाद से ही उदयपुर संभाग, जयपुर संभाग, कोटा संभाग, अजमेर और दौसा समेत करीब 20 जिलों में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं हैं।  

विज्ञापन

24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित

इस जघन्य हत्याकांड के बाद कई इलाकों में हिंसा की आग फैलने लगी। इस हिंसा को अन्य जिलों तक पहुंचने से और तनाव फैलने से रोकने के लिए सरकार ने उदयपुर, जयपुर संभाग, कोटा संभाग, दौसा, अजमेर, नागौर, भीलवाड़ा, टोंक, सीकर, अलवर और झुंझुनूं समेत आसपास के जिलों में 29 जून शाम 5:30 बजे तक इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं। ऐसे में कोटा संभाग, जयपुर, अजमेर, उदयपुर और दौसा समेत लगभग पूरे राजस्थान में जेईई मेन 2022 परीक्षा के पहले चरण की आखिरी दो पारियों की परीक्षा के आयोजन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

क्योंकि, झीलों की नगरी उदयपुर, राजधानी जयपुर और दौसा शहर में भी इंजीनियरिंग की मुख्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा के केंद्र बनाए गए हैं, जबकि कोचिंग हब कोटा शहर में सर्वाधिक परीक्षा केंद्र हैं। वहां भी परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों के सामने अब बड़ा संकट आ गया है। उधर, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से परीक्षा को टालने के संबंध में अभी कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। जेईई मेन 2022 के पहले सेशन के लिए 09 लाख विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उदयपुर समेत राजस्थान के 24 शहरों में हो रही जेईई मेन परीक्षा 

बता दें कि जेईई मेन परीक्षा देश के 521 व विदेश के 22 शहरों में आयोजित की जा रही है। राजस्थान में 24 शहरों में ये परीक्षा हो रही है। इनमें अजमेर, अलवर, बीकानेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, चितौड़गढ़, चूरू, दौसा, धौलपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, झुंझुनूं, जोधपुर, करौली, कोटा, नागौर, पाली, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, श्रीगंगानगर एवं उदयपुर शामिल हैं। 
 

विज्ञापन

नुपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट के बाद मिल रही थी धमकियां

पूर्व भाजपा नेता नुपुर शर्मा के समर्थन में एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर उदयपुर में जिहादियों ने दिनदहाड़े बीच बाजार एक दुकानदार कन्हैया लाल का निर्ममता से गला काट दिया। आरोपियों ने इस बर्बर हत्याकांड का वीडियो भी शेयर किया था, जोकि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद शहर में सांप्रदायिक आक्रोश पैदा हो गया है।

तालिबानी तरीके से दिया वारदात को अंजाम 

जानकारी के अनुसार, दुकानदार युवक को लगातार धमकियां दी जा रही थीं। इस संबंध में पुलिस-प्रशासन को भी जानकारी थी, लेकिन समय पर कार्रवाई न होने के कारण जिहादी दरिंदे तालिबानी तरीके से वारदात को अंजाम देने में कामयाब रहे।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed