{"_id":"6045bc958ebc3ec4840c620c","slug":"rajasthan-university-exams-2021-to-begin-from-april-15-check-details-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान विश्वविद्यालय: 15 अप्रैल से शुरू होंगी परीक्षाएं, 2 घंटे का होगा एग्जाम ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
राजस्थान विश्वविद्यालय: 15 अप्रैल से शुरू होंगी परीक्षाएं, 2 घंटे का होगा एग्जाम
Mon, 08 Mar 2021 11:26 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:26 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा देते विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
Rajasthan University Exams 2021: राजस्थान विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 15 अप्रैल से शुरू होंगी। इसे लेकर सूबे की सरकार ने सभी विश्वविद्यालयों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस साल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं तीन घंटे की जगह दो घंटे की होंगी। परीक्षाओं का आयोजन कोरोना वायरस के लिए जारी गाइडलाइन के तहत कराया जाएगा। कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए सूबे की सरकार ने छात्रों को कई तरह की राहत दी है। परीक्षा की अवधि को एक घंटे कम किया गया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : यहां जानिए कब और क्यों से लेकर थीम और इतिहास तक की कहानी
विज्ञापन
राजस्थान विश्वविद्यालय परीक्षा 2021 के तहत व्यावहारिक परीक्षाएं, स्व-वित्तपोषण और डिप्लोमा पाठ्यक्रम की परीक्षाएं 15 अप्रैल से शुरू होंगे। सामान्य कक्षाओं के लिए फाइल परीक्षाएं 5 मई से शुरू होंगी। इस साल परीक्षा के पैटर्न में भी बदलाव किया गया है। छात्रों को पास होने के लिए 60 फीसदी प्रश्नपत्र हल करना होगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-वकालत का पेशा: देश के सात प्रसिद्ध वकील जो अदालती प्रकरण के लिए लेते हैं सबसे ज्यादा फीस
यह पैटर्न कोरोना वायरस की वजह से छात्रों के अध्ययन पर पड़े असर को देखते हुए अपनाया गया है। दरअसल, शिक्षा विभाग का कहना है कि नियमित पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं और ओपन प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए सैद्धांतिक परीक्षाएं 15 अप्रैल से शुरू की जाएंगी। जबकि नियमित पढ़ाई करने वाले छात्रों की सैद्धांतिक परीक्षाएं मई में होंगी।फाइनल ईयर छात्रों का परिणाम 31 जुलाई तक जारी कर दिया जाएगा। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने सात मार्च को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए राजस्थान विश्वविद्यालय परीक्षा 2021 की घोषणा की है।
कमेंट
कमेंट X