राजस्थान यूनिवर्सिटी के बीए पार्ट 1 परीक्षा परिणाम हुए जारी, ऐसे करें चेक
Uniraj Result 2019: राजस्थान विश्वविद्यालय ने B.A, B.Com और BCA परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इनमें से किसी भी यूजी कोर्स के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम राजस्थान विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट uniraj.ac.in पर देख सकते हैं।
विश्वविद्यालय ने B.A भाग I, भाग II परिणाम, B.Com भाग I पुनर्मूल्यांकन परिणाम, B.Com भाग II पुनर्मूल्यांकन रिजल्ट, BCA भाग I, भाग II और भाग III परिणाम जारी कर दिए हैं। इन परिणामों की जांच के लिए उम्मीदवारों को राजस्थान विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। परीक्षा अप्रैल, मई और जून के महीने में आयोजित की गई थी।
ऐसे करें अपने परिणाम चेक-
- सबसे पहले राजस्थान विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट uniraj.ac.in पर जाएं।
- उसके बाद वेबसाइट पर मौजूद रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब कोर्स से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को रोल नंबर दर्ज करना होगा और सबमिट पर क्लिक करना होगा।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखेगा।
- परिणाम की जांच करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें।
राजस्थान विश्वविद्यालय राजस्थान के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक है, जो जयपुर शहर में स्थित है। यह 8 जनवरी 1947 को राजपूताना विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित किया गया था और वर्ष 1956 में इसका राजस्थान विश्वविद्यालय नाम दिया गया था। उम्मीदवार राजस्थान विश्वविद्यालय की आधिकारिक साइट से अधिक संबंधित जानकारी के लिए जांच कर सकते हैं।
शिक्षा की खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी की खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X