फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Rajasthan universities to conduct only undergraduate UG and post graduate pg courses final year exam

Rajasthan university 2021 Exams: केवल स्नातक, स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष की होंगी परीक्षाएं, यहां पढ़ें डिटेल्स

Tue, 06 Jul 2021 09:28 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 06 Jul 2021 09:28 AM IST
सार

राजस्थान विश्वविद्यालय की परीक्षाएं जुलाई के अंतिम सप्ताह या अगस्त के पहले सप्ताह में आयोजित की जाने की संभावनाएं हैं।

विज्ञापन
Rajasthan universities to conduct only undergraduate UG and post graduate pg courses final year exam
2021 Rajasthan University Exams - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य सरकार ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर यह सूचित किया है कि इस वर्ष राजस्थान विश्वविद्यालय केवल स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे छात्रों के लिए ही परीक्षा आयोजित करेगा। संभावना जताई जा रही हैं कि यह परीक्षाएं जुलाई के अंतिम सप्ताह या अगस्त के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएंगी। यह जानकारी उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने प्रेसवार्ता के दौरान दी है।

विज्ञापन

सितंबर माह तक जारी होंगे नतीजे
शिक्षा मंत्री ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष के छात्रों को दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर पदोन्नत किया जाएगा। स्नातक द्वितीय वर्ष के छात्रों को अनंतिम रूप से पदोन्नत किया जाएगा और ऑनलाइन कक्षाएं 10 जुलाई से आयोजित की जाएंगी। वहीं इन परीक्षाओं का परिणाम सितंबर माह में जारी करने का निर्णय लिया गया है। शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि कोविड-19 की स्थिति सामान्य होने पर, शारीरिक परीक्षा आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं के परिणाम 31 दिसंबर तक घोषित कर दिए जाएंगे। हालांकि सेमेस्टर और प्रोफेशनल कोर्स के छात्रों को ऑनलाइन परीक्षा का विकल्प जाएगा है।

विज्ञापन

ऑनलाइन मोड में आयोजित होंगी परीक्षाएं

शिक्षा मंत्री के अनुसार, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों (वोकेशनल कोर्सेस) और सेमेस्टर सिस्टम वाले पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं भी ऑनलाइन मोड में ही आयोजित की जाएंगी। जिन विषयों के दो या तीन प्रश्नपत्र हैं, उनके सभी प्रश्न पत्र एक ही पाली में आयोजित किए जाएंगे। हालांकि जरूरत पड़ने पर परीक्षा केंद्रों को बढ़ाया भी जा सकता है।

10 जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं

वहीं पीजी पाठ्यक्रमों के संबंध में शिक्षा मंत्री कहते हैं कि प्रथम वर्ष की कक्षाएं भी 10 जुलाई से शुरू हो रही हैं। स्थिति सामान्य होने के बाद परीक्षाएं कराई जाएंगी और 31 दिसंबर तक परिणाम घोषित किए जाएंगे।


संक्रमित होने पर परीक्षा में सम्मिलित होने का मिलेगा अवसर
गृह विभाग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। कोविड से संक्रमित कोई भी अभ्यर्थी, यदि परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो पाता है, या कोई अभ्यर्थी परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं है, तो उसे परीक्षा में सम्मिलित होने का विशेष अवसर दिया जाएगा। भाटी ने कहा कि विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के छात्रों और उनमें कार्यरत शिक्षकों और अन्य कर्मियों को प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed