फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Rajasthan RTE Admission Lottery Result 2025: Check Rajasthan RTE Result, Direct Link and Important Dates here

RTE Rajasthan: निजी स्कूलों में मुफ्त प्रवेश के लिए राजस्थान आरटीई लॉटरी रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Wed, 09 Apr 2025 12:42 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 09 Apr 2025 12:42 PM IST
सार

Rajasthan RTE Admission: राजस्थान सरकार ने आरटीई एडमिशन लॉटरी 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने लॉटरी निकालकर चयनित बच्चों की सूची घोषित की। इस बार लगभग 3.39 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिनमें से पीपी 3 प्लस (3 से 4 वर्ष) और पहली कक्षा (6 से 7 वर्ष) के बच्चों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन
Rajasthan RTE Admission Lottery Result 2025: Check Rajasthan RTE Result, Direct Link and Important Dates here
Rajasthan RTE Admission Lottery Result 2025 - फोटो : Freepik

विस्तार

Rajasthan RTE Admission Lottery Result 2025: राजस्थान सरकार ने आरटीई (Right to Education) एडमिशन लॉटरी 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने लॉटरी निकालकर चयनित बच्चों की सूची घोषित की। इस रिजल्ट की जानकारी अब उम्मीदवारों और उनके अभिभावकों के लिए उपलब्ध है। यदि आपने आरटीई एडमिशन के लिए आवेदन किया है, तो आप https://www.rajpsp.nic.in जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

विज्ञापन


राजस्थान में इस बार लगभग 3.39 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिनमें से पीपी 3 प्लस (3 से 4 वर्ष) और पहली कक्षा (6 से 7 वर्ष) के बच्चों का चयन किया जाएगा। राज्य के 31,500 निजी स्कूलों में इन बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। पिछले साल इस प्रक्रिया के दौरान 3.08 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन लॉटरी द्वारा बालकों का वरीयता क्रम:- 09 अप्रैल 2025  
  • अभिभावकों द्वारा ऑनलाइन रिपोर्टिंग:- 09 अप्रैल 2025 से 15 अप्रैल 2025 तक  
  • विद्यालय द्वारा आवेदन पत्रों की जांच:- 09 अप्रैल 2025 से 21 अप्रैल 2025 तक  
  • दस्तावेजों में संशोधन:- 09 अप्रैल 2025 से 24 अप्रैल 2025 तक  
  • सभी आवेदन का ऑटोवेरीफाई:- 22 अप्रैल 2025  
  • द्वितीय चरण आवंटन:- 16 जुलाई 2025 से 05 अगस्त 2025 तक  
  • अंतिम चरण चयन (सशुल्क बालकों के प्रवेश):- 06 अगस्त 2025 से 31 अगस्त 2025 तक  

आवेदन के लिए नियम

  • अभिभावक पांच तक विद्यालयों का चयन कर सकते हैं।
  • जाति, निवास स्थान, विकलांगता और बीपीएल प्रमाण पत्रों को सक्षम अधिकारियों द्वारा सत्यापित किया जाना आवश्यक है।
  • आवेदन पत्र को ऑनलाइन फाइनल लॉक करने से पहले सभी आवश्यक जानकारी भरें और सेव करें।

RTE प्रक्रिया में बदलाव और निर्देश

राजस्थान सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए आरटीई कार्यक्रम के तहत यह कदम उठाया है, जिससे बच्चे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकें। चयनित छात्रों को 9 से 15 अप्रैल तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी होगी, जबकि विद्यालय 9 अप्रैल से 21 अप्रैल तक आवेदन पत्रों की वेरिफिकेशन करेगा।

जरूरी दस्तावेज

  • वार्षिक आय प्रमाण पत्र (माता-पिता का 1 वर्ष का)
  • निवास प्रमाण पत्र (बच्चे और माता-पिता दोनों का)
  • आयु प्रमाण पत्र (आधार कार्ड, राशन कार्ड, या जन्म प्रमाण पत्र)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • बीपीएल कार्ड (यदि परिवार बीपीएल श्रेणी में हो)
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed