REET Admit Card 2022: कब तक जारी होंगे रीट 2022 के प्रवेश पत्र, कहां चेक कर सकेंगे, यहां पढ़ें
REET Admit Card 2022: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा/REET 2022 का आयोजन 23 और 24 जुलाई, 2022 को किया जाना निर्धारित है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
REET Admit Card 2022: राजस्थान बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन/RBSE की ओर से राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा/REET 2022 के लिए प्रवेश पत्र अब कभी भी जारी किया जा सकता है। परीक्षा में अब कुछ ही दिनों का समय शेष है। इसलिए छात्र आरबीएसई के पोर्टल को विजिट करें। जिन उम्मीदवारों ने REET 2022 के लिए सफलतापूर्वक अपना आवेदन किया था, वे प्रवेश पत्र का लिंक एक्टिवेट होने के बाद इसे आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि आदि का प्रयोग करना होगा।
कब होगी परीक्षा?
राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा/REET 2022 का आयोजन 23 और 24 जुलाई, 2022 को किया जाना निर्धारित है। परीक्षा तय तारीखों को परीक्षा दो पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी।
आरबीएसई की ओर से रीट 2022 के परीक्षा केंद्रों के शहरों की सूची को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक आवेदन करने वाले 86 फीसदी उम्मीदवारों को अपनी पहली पसंद के परीक्षा केंद्र अलॉट हुए हैं।
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के तहत रिक्त पदों की कुल संख्या 62 हजार रखी गई है। बता दें कि इस साल परीक्षा के लिए कुल 15 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। बीते साल रीट परीक्षा अनियमितता के बाद रद्द की गई परीक्षा की सीटों को भी इस साल की परीक्षा में जोड़ा गया है। बता दें कि रीट के सर्टिफिकेट की मान्यता अब आजीवन है।
- सबसे पहले उम्मीदवार रीट की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे रीट 2022 के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X