Rajasthan PTET Schedule: राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, यहां देखें जरूरी तारीखें
जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी की ओर से राजस्थान पीटीईटी परीक्षा के परिणाम को 22 जुलाई, 2022 को ही जारी कर दिया जा चुका है। परिणाम का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कब से शुरू होगी काउंसलिंग?
जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी की ओर से राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग की प्रक्रिया 07 अगस्त, 2022 से शुरू की जाएगी। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में सफल होंगे, वे 5000 रुपये आवेदन शुल्क जमा करा के अपना पंजीकरण करा सकेंगे। पंजीकरण की यह प्रक्रिया 16 अगस्त, 2022 तक जारी रहेगी। सभी जरूरी तारीख, प्रक्रिया आदि को जानने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध शेड्यूल को चेक कर सकते हैं।
परिणाम हो चुके जारी
जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी की ओर से राजस्थान पीटीईटी परीक्षा के परिणाम को 22 जुलाई, 2022 को ही जारी कर दिया जा चुका है। परिणाम का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों को उनके अंकों और पाठ्यक्रमों की च्वाइस के आधार पर चार वर्षीय बीए बीएड बीएससी बीएड सत्र 2022-23 में प्रवेश दिया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X