Rajasthan PTET Result 2024 Out: राजस्थान पीटीईटी परीक्षा के परिणाम जारी, तुरंत इस लिंक से करें चेक
Rajasthan PTET Result 2024 Out: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा ने आज पीटीईटी परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अपना रिजलेट देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rajasthan PTET Result 2024 Out: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा ने आज, गुरुवार, 4 जून को राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन एंट्रेंस टेस्ट (PTET 2024) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- ptetvmou2024.com. के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन एंट्रेंस टेस्ट 9 जून, 2024 को आयोजित की गई थी।
पीटीईटी परीक्षा राज्य के भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा प्रस्तावित चार वर्षीय बीए-बीएड, चार वर्षीय बीएससी-बीएड और दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
रिजल्ट ऐसे करें चेक
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध पीटीईटी 2024 परिणाम" पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज जैसे- रोल नंबर और जन्म तिथि प्रदान करें।
- अब अपना पीटीईटी स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए परिणाम की एक कॉपी ले लें।
किसी भी मदद के लिए, उम्मीदवार ptet2024@vmou.ac.in पर ईमेल के माध्यम से विश्वविद्यालय से संपर्क कर सकते हैं या 0744-2471156, 6367026526 पर कॉल कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X