फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Rajasthan PTET 2020 examination to be held on August 16 postponed

Rajasthan PTET 2020: 16 अगस्त को आयोजित होने वाली राजस्थान पीटीईटी 2020 परीक्षा हुई स्थगित

Mon, 10 Aug 2020 08:19 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Mon, 10 Aug 2020 08:19 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan PTET 2020 examination to be held on August 16 postponed

Rajasthan PTET 2020 :  कोरोना महामारी के कारण 16 अगस्त को होने वाली राजस्थान प्री टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (PTET) को स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा की नई तिथि फिलाहाल जारी नहीं की गई है। 16 अगस्त को होने वाली इस परीक्षा के लिए लगभग 5.5 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था।

विज्ञापन


इस वर्ष दो वर्षीय बी.एड कोर्स के लिए 327270 उम्मीदवार ने पंजीकरण कराया है। वहीं चार वर्षीय बीएससी/बी.एड पाठ्यक्रम में प्रवेश पाने के लिए 153696 उम्मीदवारों नें पंजीकरण कराया है। राज्य के 1400 कॉलेजों में प्रवेश पाने के लिए PTET यानी B.Ed. प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। पीटीईटी में भाग लेने के लिए  बीए, बीएससी और बी.कॉम होना चाहिए।
विज्ञापन


इस परीक्षा का माध्यम से सभी सरकारी और प्राइवेट शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेजों में दो वर्षिय बी.एड कोर्स और चार वर्षीय बीए बी.एड /बीएससी बी.एड कोर्स में दाखिला मिलता है। राजस्थान में दो वर्षीय बी.एड के लिए लगभग 1 लाख सीटें हैं। वहीं चार वर्षिय बी.एड के लिए लगभग 40,000 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीटीईटी परीक्षा का समय तीन घंटे होता है। पीटीईटी परीक्षा में चार सेक्शन होते हैं। ये चार सेक्शन होते हैं मेंटल एबिलिटी, जनरल अवेयरनेस, टीचिंग एप्टीट्यूट और भाषायी ज्ञान। इन प्रत्येक शेक्शन से 50- 50 प्रश्न पूछे जाते हैं। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, वे समय-समय पर राजस्थान पीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट को देखते रहे।


ये भी पढे़ें :  त्रिपुरा के 29% स्कूली छात्रों के पास मोबाइल फोन और केबल टीवी नहीं - सर्वे
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed