{"_id":"66e01a5287ad44f306099ae4","slug":"rajasthan-open-school-result-2024-out-at-rsosadmission-rajasthan-gov-in-direct-link-to-check-2024-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RSOS Result 2024 Out: राजस्थान ओपन स्कूल कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी, तुरंत इस लिंक से करें चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
RSOS Result 2024 Out: राजस्थान ओपन स्कूल कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी, तुरंत इस लिंक से करें चेक
Tue, 10 Sep 2024 03:37 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Tue, 10 Sep 2024 03:37 PM IST
सार
RSOS Result 2024 Out: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल ने राजस्थान ओपन स्कूल कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
RSOS Result 2024 Out
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RSOS Result 2024 Out: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS) ने मार्च से मई 2024 के बीच आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (rsosadmission.rajasthan.gov.in) पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
आज 10 सितंबर को राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आधिकारिक तौर पर नतीजे जारी किए, जिससे परीक्षा में भाग लेने वाले हजारों छात्रों को राहत मिली है।
इस साल राजस्थान ओपन स्कूल की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में करीब 1.32 लाख छात्र शामिल हुए थे। हाल ही में आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कक्षा 10वीं में छात्राओं ने छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया है और 90% की सराहनीय पास दर हासिल की है।
विज्ञापन
डिंपल कुमावत को 10वीं कक्षा में शीर्ष प्रदर्शन करने वाली छात्रा के रूप में मान्यता दी गई है, जिन्होंने 87% का उत्कृष्ट स्कोर हासिल किया है।
रिजल्ट ऐसे करें चेक
- सबसे पहले उम्मीदवार आरएसओएस की आधिकारिक वेबसाइट rsosadmission.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर उपलब्ध RSOS रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- सबमिट पर क्लिक करें इसके बाद आपका परिणाम स्क्रिन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- परिणाम डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
कमेंट
कमेंट X