NEET Counseling: राजस्थान नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड का शेड्यूल जारी, 10 मार्च से शुरू होगी प्रक्रिया
Rajasthan NEET UG Counseling Round 2 Schedule: राजस्थान में एमबीबीएस, बीडीएस व अन्य समकक्ष यूजी मेडिकल कोर्सेज के लिए चल रही दाखिला प्रक्रिया के तहत राज्य चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से वेबसाइट पर आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान नीट यूजी काउंसलिंग 2021 के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी हो गया है। एमबीबीएस, बीडीएस व अन्य समकक्ष यूजी मेडिकल कोर्सेज के लिए चल रही दाखिला प्रक्रिया के तहत राज्य चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से वेबसाइट पर आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। विभाग की ओर से जारी की गई अधिसूचना के अनुसार नीट यूजी 2021 काउंसलिंग प्रक्रिया पूर्णत: ऑफलाइन मोड में आयोजित की जा रही है।
काउंसलिंग प्रक्रिया का स्थान आरयूएचएस डेंटल कॉलेज, जयपुर रखा गया है। काउंसलिंग के दौरान कोविड-19 से बचाव संबंधी गाइडलाइन की पालना हेतु कैंडिडेट को बारी-बारी से अपनी रैंक एवं कैटेगरी के अनुसार काउंसलिंग स्थल पर उपस्थित होना पड़ेगा। दूसरे चरण की काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवार अधिक एवं विस्तृत दिशा-निर्देशों के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.rajneetug2021.com पर विजिट कर सकते हैं।
Rajasthan NEET Counseling डाउनलोड करना होगा एंट्री टिकट
मेडिकल एजुकेशन एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि दूसरा दौर की काउंसलिंग 10 मार्च से शुरू होगी तथा 17 मार्च तक कैंडिडेट की स्टेट मेरिट रैंक के अनुसार चलेगी। इसमें कैंडिडेट को अपने तय दिन व्यक्तिगत रूप में उपस्थिति होना होगा। इसके लिए नौ मार्च से राजस्थान नीट यूजी वेबसाइट पर से एक एंट्री टिकट भी डाउनलोड करना होगा। एंट्री टिकट का कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन आईडी तथा पासवर्ड डालकर प्रिंट लिया जा सकता है। इस एंट्री टिकट पर एक क्यू आर कोड होगा, जिसमें कैंडिडेट की संपूर्ण जानकारी डिजिटल फॉर्मेट में रहेगी। यह एक तरह से गेट पास होगा।
उम्मीदवार के साथ एक व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति
दिशा-निर्देशों के अनुसार, एक उम्मीदवार के साथ एक व्यक्ति ही काउंसलिंग स्थल में प्रवेश करने की अनुमति मिलेगी। एक बार जो उम्मीदवार काउंसलिंग स्थल के अंदर चला जाएगा, उसे काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी नहीं होने तक बाहर निकलने की अनुमति नहीं मिलेगी। प्रत्येक उम्मीदवार को अपने साथ ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स भी लेकर जाने हैं। बिना ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स के किसी भी कैंडिडेट को काउंसलिंग एवं सीट अलॉटमेंट प्रोसेस में शामिल नहीं किया जाएगा।
प्रोविजनल स्टेट सीट मैट्रिक्स भी जारी की
राजस्थान स्टेट नीट काउंसलिंग अथॉरिटी ने प्रोविजनल एमबीबीएस तथा बीडीएस सीट मैट्रिक्स भी जारी कर दी है। सरकारी कॉलेजों में 677 एमबीबीएस फ्री सीट, सरकारी कॉलेज में एमबीबीएस की 215 पेमेंट सीट, सरकारी कॉलेजों में 156 एमबीबीएस एनआरआई कोटा सीट, प्राइवेट एमबीबीएस 763 सामान्य सीट, 215 प्राइवेट एमबीबीएस मैनेजमेंट कोटा सीट, समस्त सरकारी तथा प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 2,026 सीट तथा समस्त सरकारी तथा प्राइवेट डेंटल कॉलेजों में 1,156 बीडीएस सीट उपलब्ध हैं।
कमेंट
कमेंट X