Rajasthan School Reopen: राजस्थान, हिमाचल प्रदेश में दो अगस्त से खुलेंगे स्कूल, गुजरात में 26 जुलाई से
हिमाचल प्रदेश, गुजरात और राजस्थान की सरकार ने राज्यों में स्कूल पुन: खोले जाने संबंधी प्रस्तावों को अपनी कैबिनेट बैठकों में मंजूरी दे दी है। इससे पहले, हरियाणा, तेलंगाना, पंजाब, छत्तीसगढ़ और बिहार सरकार अपने राज्य में स्कूल दोबारा खोलने की घोषणाएं कर चुकी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी के संक्रमण के मामलों में लगातार को हो रही गिरावट के मद्देनजर कई राज्यों में बंद पड़े स्कूलों को पुन: खोले जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी क्रम में गुरुवार को हिमाचल प्रदेश, गुजरात और राजस्थान की सरकार ने राज्यों में स्कूल पुन: खोले जाने संबंधी प्रस्तावों को अपनी कैबिनेट बैठकों में मंजूरी दे दी है। इससे पहले, हरियाणा, तेलंगाना, पंजाब, छत्तीसगढ़ और बिहार सरकार अपने राज्य में स्कूल दोबारा खोलने की घोषणाएं कर चुकी हैं।
राजस्थान में दो अगस्त से खुलेंगे सभी विद्यालय एवं कॉलेज
राजस्थान सरकार ने कैबिनेट ने स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने के लिए अपनी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर बताया कि मुख्यमंत्री निवास पर हुई राज्य मंत्रिमंडल एवं मंत्रिपरिषद की बैठक में विद्यालयों के लिए कंप्यूटर अनुदेशकों की नियमित भर्ती करने, कोविड की दूसरी लहर के बाद प्रदेश में विद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों को शिक्षण कार्य के लिए खोलने पर सैद्धांतिक सहमति बनी है। वहीं, राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा ने कहा कि कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के सभी विद्यालयों को 02 अगस्त से खोलने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ राज्य में कोचिंग संस्थान भी खुल सकेंगे।
हिमाचल प्रदेश में भी दो अगस्त से खुलेंगे शिक्षण संस्थान
हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में स्कूल पुन: खोलने का फैसला किया गया है। मुख्यमंत्री ने जानकारी बताया कि कैबिनेट बैठक में निर्णय किया गया कि कोविड-19 के नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए दो अगस्त से 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के लिए स्कूल फिर से खोले जाएंगे। वहीं, पांचवीं और आठवीं कक्षा के छात्रों को दो अगस्त से शंकाओं के समाधान के लिए स्कूलों में जाने की अनुमति होगी। बैठक में यह भी निर्णय किया गया कि कोचिंग, ट्यूशन और प्रशिक्षण संस्थानों को 26 जुलाई से कोविड-19 एसओपी का पालन करके काम करने की अनुमति दी जाएगी।
गुजरात में 26 जुलाई से खुल रहे हैं स्कूल
गुजरात सरकार ने कक्षा 09 से 11वीं के छात्रों के लिए 26 जुलाई, 2021 से 50% क्षमता के साथ स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दे दी है। हालांकि, शारीरिक कक्षाओं में भाग लेने के इच्छुक छात्रों को अपने माता-पिता की सहमति फॉर्म जमा करना होगा। वहीं, ऑनलाइन कक्षाओं की व्यवस्था जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें : Schools Reopen: इन राज्यों ने दी शैक्षणिक संस्थान खोलने की अनुमति, यहां पढ़िए जारी दिशा-निर्देश
कमेंट
कमेंट X