फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Rajasthan govt are allowed to reopen schools colleges and coaching institutes from 1st September

स्कूल रीओपनिंग : राजस्थान में एक सितंबर से खुलेंगे स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान

Fri, 13 Aug 2021 07:34 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 13 Aug 2021 07:34 AM IST
सार

राजस्थान सरकार 01 सितंबर से कक्षा नौवीं से 12वीं तक 50 फीसदी क्षमता वाले स्कूलों को फिर से खोलेगी। राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 12 अगस्त, 2021 को यह घोषणा की।  

विज्ञापन
Rajasthan govt are allowed to reopen schools colleges and coaching institutes from 1st September
Schools to reopen - फोटो : amar ujala

विस्तार

वैश्विक संक्रामक महामारी कोविड-19 के नए मामलों में लगातार हो रही गिरावट को देखते हुए राजस्थान सरकार ने राज्य में शैक्षणिक संस्थानों को पुन: खोले जाने को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है। सरकार ने राज्य में शैक्षणिक संस्थानों को पुन: खोलने के निर्देश के साथ ही कोरोना प्रोटोकॉल की पालना की हिदायत भी दी है। राजस्थान सरकार 01 सितंबर से कक्षा नौवीं से 12वीं तक 50 फीसदी क्षमता के साथ स्कूलों को फिर से खोलेगी। राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 12 अगस्त, 2021 को यह घोषणा की।  

विज्ञापन


मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि राज्य के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं, विश्वविद्यालयों तथा महाविद्यालयों और कोचिंग संस्थानों में कक्षाओं का नियमित संचालन बुधवार एक सितंबर, 2021 से प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि मंत्री समूह द्वारा प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययन-अध्यापन गतिविधियां शुरू करने के लिए की गई सिफारिशों का अनुमोदन कर दिया है। गृह विभाग ने शैक्षणिक संस्थानों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री गहलोत ने बताया कि कक्षाएं केवल 50% उपस्थिति क्षमता के साथ खुल सकेंगी। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु निर्धारित प्रोटोकॉल व समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों की सभी शैक्षणिक परिसरों में सख्ती से पालना सुनिश्चित की जाएगी। शिक्षण संस्थानों में कक्षाओं का संचालन निम्न दिशा-निर्देशों के साथ शुरू होगा:-
विज्ञापन
विज्ञापन

 


वहीं, राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ को स्कूल- कॉलेज खुलने की तारीख से कम से कम 14 दिन पहले अनिवार्य रूप से कोविड- 19 वैक्सीन की कम से कम एक खुराक लेनी होगी। इसके अलावा स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों को भी एक सितंबर से खोलने की अनुमति है।  

पिछले महीने, गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा था कि मुख्यमंत्री समिति के साथ सभी पहलुओं पर चर्चा करने के बाद स्कूलों को फिर से खोलने पर अंतिम फैसला करेंगे, दो दिन बाद उन्होंने ट्वीट किया कि स्कूल दो अगस्त से खुलेंगे।  हालांकि, बाद में उन्हें यह निर्देश वापस लेने पड़े थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed