स्कूल रीओपनिंग : राजस्थान में एक सितंबर से खुलेंगे स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान
राजस्थान सरकार 01 सितंबर से कक्षा नौवीं से 12वीं तक 50 फीसदी क्षमता वाले स्कूलों को फिर से खोलेगी। राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 12 अगस्त, 2021 को यह घोषणा की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैश्विक संक्रामक महामारी कोविड-19 के नए मामलों में लगातार हो रही गिरावट को देखते हुए राजस्थान सरकार ने राज्य में शैक्षणिक संस्थानों को पुन: खोले जाने को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है। सरकार ने राज्य में शैक्षणिक संस्थानों को पुन: खोलने के निर्देश के साथ ही कोरोना प्रोटोकॉल की पालना की हिदायत भी दी है। राजस्थान सरकार 01 सितंबर से कक्षा नौवीं से 12वीं तक 50 फीसदी क्षमता के साथ स्कूलों को फिर से खोलेगी। राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 12 अगस्त, 2021 को यह घोषणा की।
मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि राज्य के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं, विश्वविद्यालयों तथा महाविद्यालयों और कोचिंग संस्थानों में कक्षाओं का नियमित संचालन बुधवार एक सितंबर, 2021 से प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि मंत्री समूह द्वारा प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययन-अध्यापन गतिविधियां शुरू करने के लिए की गई सिफारिशों का अनुमोदन कर दिया है। गृह विभाग ने शैक्षणिक संस्थानों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
मुख्यमंत्री गहलोत ने बताया कि कक्षाएं केवल 50% उपस्थिति क्षमता के साथ खुल सकेंगी। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु निर्धारित प्रोटोकॉल व समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों की सभी शैक्षणिक परिसरों में सख्ती से पालना सुनिश्चित की जाएगी। शिक्षण संस्थानों में कक्षाओं का संचालन निम्न दिशा-निर्देशों के साथ शुरू होगा:-
कक्षाएं केवल 50% उपस्थिति क्षमता के साथ खुल सकेंगी। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु निर्धारित प्रोटोकॉल व समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों की सभी शैक्षणिक परिसरों में सख्ती से पालना सुनिश्चित की जाएगी।
शिक्षण संस्थानों में कक्षाओं का संचालन निम्न दिशा-निर्देशों के साथ शुरू होगा:- pic.twitter.com/tNTy6RP76q — Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) August 12, 2021
वहीं, राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ को स्कूल- कॉलेज खुलने की तारीख से कम से कम 14 दिन पहले अनिवार्य रूप से कोविड- 19 वैक्सीन की कम से कम एक खुराक लेनी होगी। इसके अलावा स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों को भी एक सितंबर से खोलने की अनुमति है।
पिछले महीने, गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा था कि मुख्यमंत्री समिति के साथ सभी पहलुओं पर चर्चा करने के बाद स्कूलों को फिर से खोलने पर अंतिम फैसला करेंगे, दो दिन बाद उन्होंने ट्वीट किया कि स्कूल दो अगस्त से खुलेंगे। हालांकि, बाद में उन्हें यह निर्देश वापस लेने पड़े थे।
कमेंट
कमेंट X