{"_id":"60376b0f79fe08328f48ee84","slug":"rajasthan-government-made-important-announcement-for-the-improvement-of-education-sector","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा की बेहतरी के लिए राज्य सरकार ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं, सृजित होंगी 19000 नौकरियां","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
शिक्षा की बेहतरी के लिए राज्य सरकार ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं, सृजित होंगी 19000 नौकरियां
Thu, 25 Feb 2021 02:48 PM IST
वर्तिका तोलानी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Thu, 25 Feb 2021 02:48 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
- फोटो : twitter.com/ashokgehlot51
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में शिक्षा की बेहतरी हेतु कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। राजस्थान बजट 2021 के दौरान की गई इन घोषणाओं के अनुसार 5 हजार से अधिक आबादी वाले गांवों एवं कस्बों में अगले 2 वर्षाें में 1200 महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खोले जाएंगे। प्रदेश में 50 नए राजकीय विद्यालय खोले जाएंगे और 100 विद्यालयों का दर्जा बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा रिक्त पदों पर भर्ती से लेकर नासा के सहयोग से एस्टेरॉइड खोज अभियान चलाने तक की घोषणाएं की गई हैं। इनमें से आपकी शिक्षा और रोजगार पर प्रभाव डालने वाली महत्वपूर्ण घोषणाएं इस प्रकार हैं...
विज्ञापन
Trending Videos
महत्वपूर्ण घोषणाएं -
- विभिन्न विभागों द्वारा संचालित छात्रावास एवं आवासीय विद्यालयों में इंटरनेट कनेक्शन की सुविधा दी जाएगी।
- कक्षा 1 से 4 तक तथा कक्षा 5 से 8 तक के विशेष योग्य एवं पात्र विद्यार्थियों की वर्तमान छात्रवृति को क्रमश: 40 से बढ़ाकर 500 रुपये और 50 से बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की गई है।
- किन्ही कारणों से पढ़ाई छोड़ चुके विद्यार्थियों के लिए ‘बैक टू स्कूल’ कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रदेश के लगभग 1,500 राजकीय विद्यालयों के कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने हेतु ‘साइंस एंड स्पेस क्लब’ खोले जाएंगे। साथ ही नासा के सहयोग से एस्टेरॉइड खोज अभियान भी चलाया जाएगा।
- युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु आगामी दो वर्षों में शिक्षा विभाग में 19000 पदों पर भर्ती की जाएगी।
- राजा रामदेव पोद्दार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जयपुर को अंग्रेजी माध्यम में रूपांतरित कर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में स्थापित किया जाएगा।
- प्रदेश के समस्त राजकीय विद्यालयों के कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों को नि:शुल्क स्कूल यूनिफॉर्म तथा कक्षा 6वीं से 8वीं के विद्यार्थियों के संक्षिप्त पाठ्यक्रमानुसार पूरक पाठ्यपुस्तकें भी नि:शुल्क दी जाएंगी।
यह भी पढ़ें - NTA DU Recruitment 2021: डीयू में गैर-शैक्षणिक श्रेणियों के 1145 पदों की पर भर्ती शुरू
कमेंट
कमेंट X