Rajasthan Board Exam 2024: राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा तारीखें घोषित, देखें पूरा कार्यक्रम
Rajasthan Board Exam 2024: आरबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2024 की तारीखों की घोषणा कर दी है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा की तिथियां देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rajasthan RBSE Class 10th,12th Datesheet 2024: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। हालांकि, आरबीएसई बोर्ड की पूरी डेटशीट अभी तक जारी नहीं की गई है। बोर्ड की तरफ से विस्तृत डेटशीट जल्द ही जारी की जाएगी। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर तिथियां देख सकते हैं।
RBSE Class 10th, 12th Exam परीक्षा तिथियां
आरबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2024 15 फरवरी से 10 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने परीक्षा की तारीख की घोषणा करते हुए यह भी कहा कि अर्धवार्षिक परीक्षाएं 11 दिसंबर से 23 दिसंबर तक दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। बीएसईआर 2024 बोर्ड परीक्षा की पहली पाली जहां सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी, वहीं दूसरी पाली दोपहर 12:45 बजे से शाम 4 बजे के बीच होगी।
आरबीएसई 2024 की वार्षिक परीक्षाओं के लिए विस्तृत विषयवार कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की डेटशीट बोर्ड की वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध कराई जाएगी। आरबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं का पाठ्यक्रम पहले ही पोर्टल पर प्रकाशित किया जा चुका है।
RBSE एडमिट कार्ड पर अपडेट
कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए आरबीएसई डेट शीट जारी होने के बाद, बोर्ड एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख की भी घोषणा करेगा। वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा हॉल में प्रवेश पत्र के साथ स्कूल आईडी कार्ड भी ले जाना होगा।
कमेंट
कमेंट X