फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Rajasthan BSTC Pre DElEd 2025 Registration last date extended till 16 April; Check notice here

Rajasthan BSTC 2025: राजस्थान प्री-डीएलएड परीक्षा के लिए पंजीकरण की समयसीमा बढ़ी; 16 अप्रैल तक करें आवेदन

Sat, 12 Apr 2025 08:28 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 12 Apr 2025 08:28 PM IST
सार

Rajasthan BSTC Pre DElEd 2025 Registration: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी ने बीएसटीसी प्रीडीएलएड परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार 17 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
Rajasthan BSTC Pre DElEd 2025 Registration last date extended till 16 April; Check notice here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Rajasthan BSTC Pre DElEd 2025: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा ने राजस्थान बीएसटीसी प्री-डीएलएड परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in. पर जाकर 16 अप्रैल तक आवेदन कर सकते है।

विज्ञापन


इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 11 अप्रैल निर्धारित की गई थी। बता दें कि अभ्यर्थी 17 अप्रैल तक आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।

Rajasthan BSTC Exam 2025: 1 जून को होगी परीक्षा

राजस्थान बीएसटीसी प्री-डीएलएड परीक्षा का आयोजन 1 जून 2025 को किया जाएगा। परिणाम जून में ही जारी किए जाएंगे और जुलाई में सत्र की शुरुआत होगी।

परीक्षा में मानसिक योग्यता, शिक्षण अभिक्षमता, राजस्थान की सामान्य जानकारी, अंग्रेजी, संस्कृत/हिंदी विषयों से 600 अंकों के 200 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा 3 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा में किसी भी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rajasthan BSTC Exam 2025: 26,000 से अधिक सीटों पर होगा प्रवेश

राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा के माध्यम से राज्य में 376 से अधिक डीएलएड कॉलेजों में करीब 26,000 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन

How to apply for Rajasthan BSTC Exam 2025: ऐसे करें राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा के लिए आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन आवदेन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed