{"_id":"610a4317d59f89046f71599b","slug":"rajasthan-bstc-exam-2021-pre-d-ei-ed-exam-date-released-check-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा 2021: एग्जाम तारीख जारी, 31 अगस्त को परीक्षा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा 2021: एग्जाम तारीख जारी, 31 अगस्त को परीक्षा
Wed, 04 Aug 2021 01:21 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:21 PM IST
सार
राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा 2021 की तारीख जारी कर दी है। प्री डीईएलएड परीक्षा 31 अगस्त दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक राज्य भर के विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
विस्तार
Rajasthan BSTC Exam 2021: राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा 2021 की तारीख जारी कर दी है। प्री डीईएलएड परीक्षा 31 अगस्त दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक राज्य भर के विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार प्रारंभिक शिक्षा विभाग राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट predeled.com के जरिए परीक्षा तारीख का नोटिस देख सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-CAT 2021: कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
विज्ञापन
परीक्षा का आयोजन कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए होगा। सूबे के सभी जिलों में निर्धारित केंद्रों पर 31 अगस्त को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक इस परीक्षा का आयोजन होगा। इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 9 जून से शुरू हुई थी और रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 29 जुलाई थी। एप्लीकेशन एडिट करने की आखिरी तारीख 2 अगस्त थी।
विज्ञापन
प्री डी. एल. एड. परीक्षा, 2021 की तिथि का किया निर्धारण। 31 अगस्त को 2 pm से 5 pm तक राज्य के समस्त जिलों में निर्धारित केन्द्रों पर कोविड-19 की गाइडलाइंस की पालना के साथ आयोजित होगी परीक्षा। pic.twitter.com/aIOAIzfmVp
— Dept of Education, Rajasthan (@rajeduofficial) August 4, 2021
राजस्थान शिक्षा विभाग ने इसे लेकर ट्वीट किया है। जिसमें लिखा है कि प्री डी. एल. एड. परीक्षा 2021, 31 अगस्त 2 बजे से 5 बजे तक राज्य के समस्त जिलों में निर्धारित केन्द्रों पर कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करते हुए आयोजित होगी।
कमेंट
कमेंट X