{"_id":"610a36ba2dddd932a7231e1c","slug":"cat-application-form-2021-released-here-s-direct-link-to-apply","type":"story","status":"publish","title_hn":"CAT 2021: कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CAT 2021: कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
Wed, 04 Aug 2021 12:15 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:15 PM IST
सार
कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार iimcat.ac.in के जरिए अप्लाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CAT Application Form 2021: कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार iimcat.ac.in के जरिए अप्लाई कर सकते हैं। आपको बता दें कि कैट 2021 के लिए आवेदन विंडो 15 सितंबर शाम 5 बजे बंद हो जाएगी और इसके बाद अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका नहीं मिलेगा। कैट की परीक्षा 28 नवंबर को तीन पालियों में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-एफआईआर: बायजू के मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, यूपीएससी पाठ्यक्रम में गलत जानकारी देने का आरोप
विज्ञापन
कैट 2021 पंजीकरण शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 2,200 रुपये और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 1,100 रुपये रखा गया है। कैट परीक्षा के लिए पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
कैट 2021 के लिए ऐसे करें आवेदन
-सबसे पहले कैट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in है।
-यहां होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन का लिंक मिलेगा।
-जहां आापको अपनी निजी जानकारी सबमिट करनी होगी और यूजर आईडी जनरेट करनी होगी।
-इसके बाद आपको लॉग इन करके एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।
-अब अपने डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे और एग्जाम फीस जमा करनी होगी।
-इसके बाद आपको फॉर्म सबमिट हो जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंट ले सकते हो।
इसे भी पढ़ें-मेघालय बोर्ड: कल जारी होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक
फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको कंफर्मेशन मेल आएगा। अगर छात्रों को कोई समस्या होगी तो वे हेल्प डेस्क 1800 210 1088 पर कॉल करके समस्या का समाधान पा सकते हैं। कैट परीक्षा का आयोजन मैनेजमेंट प्रोग्राम्स में दाखिले के लिए होता है।
डायरेक्ट लिंक
कमेंट
कमेंट X