फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Rajasthan Board 12th Science Result 2020: RBSE class 12th science result declared, here’s direct link

राजस्थान बोर्ड ने जारी किया बारहवीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Wed, 08 Jul 2020 04:30 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 08 Jul 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Board 12th Science Result 2020: RBSE class 12th science result declared, here’s direct link
राजस्थान बोर्ड के 12वीं कक्षा के विज्ञान स्ट्रीम का रिजल्ट जारी - फोटो : स्क्रीन शॉर्ट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को बारहवीं कक्षा के विज्ञान स्ट्रीम के नतीजे जारी किए। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 12वीं कक्षा के विज्ञान स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in के जरिए अपने परिणाम देख सकते हैं। इस साल राजस्थान बोर्ड की कक्षा 12 की परीक्षा में कुल 239,800 छात्र साइंस स्ट्रीम में उपस्थित हुए थे। इस साल बारहवीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 91.66 फीसदी रहा है। पिछले साल साइंस स्ट्रीम के विद्यार्थियों का रिजल्ट 92.88 फीसदी रहा था।

विज्ञापन


इस साल बारहवीं के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले कम है। विद्यार्थी बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

डायरेक्ट लिंक के लिए क्लिक करें

राज्य के शिक्षा मंत्री और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से बारहवीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया। राजस्थान बोर्ड के 12वीं साइंस की परीक्षाओं का आयोजन 5 मार्च से 3 अप्रैल तक हुआ था। सूबे के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने बारहवीं के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट अजमेर से जारी किया। गौरतलब है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन की घोषणा होते ही बारहवीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम की कुछ परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थी। शेष परीक्षाओं का आयोजन 18 जून से लेकर 30 जून तक फिर से निर्धारित किया गया था। पिछले साल बोर्ड ने विज्ञान और वाणिज्य के परिणाम एक साथ जारी किए थे। पिछले साल बारहवीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 15 मई को जारी किया गया था। 2019 में बारहवीं कक्षा में लगभग तीन लाख उम्मीदवार उपस्थित हुई थी। पिछले साल बारहवीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम के रिजल्ट में उत्तीर्ण प्रतिशत 92.88 फीसदी था। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से ज्यादा था।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed