{"_id":"636dda9527ef834c340fbdaf","slug":"railway-recruitment-board-declared-rrb-ntpc-result-2022","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RRB NTPC Result: रेलवे ने जारी किया एनटीपीसी परीक्षा का परिणाम, ऐसे करें चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
RRB NTPC Result: रेलवे ने जारी किया एनटीपीसी परीक्षा का परिणाम, ऐसे करें चेक
Fri, 11 Nov 2022 10:46 AM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Fri, 11 Nov 2022 10:46 AM IST
सार
RRB NTPC Result: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी एनटीपीसी कौशल परीक्षा का परिणाम घोषित किया है।
विज्ञापन
RRB NTPC
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RRB NTPC Result: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 10 नवंबर 2022 को आरआरबी एनटीपीसी कौशल परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आरआरबी अजमेर की आधिकारिक वेबसाइट rrbajmer.gov.in पर अपने संबंधित परिणाम देख सकते हैं। परिणाम सभी क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइटों पर भी प्रकाशित किए गए हैं। बता दें कि बोर्ड ने 27 अगस्त, 2022 को कंप्यूटर आधारित मोड में कौशल परीक्षा आयोजित की थी। हालांकि पहले परीक्षा 12 अगस्त 2022 को आयोजित की जानी थी, जिसे टाल दिया गया था।
आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2022
इस भर्ती अभियान का उद्देश्य लेखा लिपिक सह टाइपिस्ट, कनिष्ठ लिपिक सह टाइपिस्ट, कनिष्ठ समय रक्षक, रेल लिपिक, यातायात सहायक, माल रक्षक, कनिष्ठ लेखाकार सहायक सह टाइपिस्ट, वरिष्ठ समय रक्षक और अन्य के 10,000 से ज्यादा पदों को भरना है। भर्ती अभियान के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी 2019 से शुरू हुई और 31 मार्च, 2019 को बंद कर दी गई थी।
विज्ञापन
आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2022
- सबसे पहले आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर लॉग इन करें।
- परीक्षा परिणाम देखने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- आप एक नए लॉग-इन पेज पर पहुंचेंगे।
- अपने वैध लॉग-इन क्रेडेंशियल दर्ज करें और 'सबमिट' बटन दबाएं।
- आपका परिणाम अब स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- परिणाम विवरण जांचें और इसे डाउनलोड करें।
- इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
इस भर्ती अभियान का उद्देश्य लेखा लिपिक सह टाइपिस्ट, कनिष्ठ लिपिक सह टाइपिस्ट, कनिष्ठ समय रक्षक, रेल लिपिक, यातायात सहायक, माल रक्षक, कनिष्ठ लेखाकार सहायक सह टाइपिस्ट, वरिष्ठ समय रक्षक और अन्य के 10,000 से ज्यादा पदों को भरना है। भर्ती अभियान के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी 2019 से शुरू हुई और 31 मार्च, 2019 को बंद कर दी गई थी।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X