फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Radhakrishnan committee gets more than 37000 suggestions on reforms NTA; Read details here

NTA: केंद्र द्वारा गठित समिति को मिले 37 हजार से अधिक सुझाव, क्या ये है एनटीए में बड़े बदलावों की आहट...?

Tue, 16 Jul 2024 03:54 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 16 Jul 2024 03:54 PM IST
सार

NEET-UG row: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) में सुधार के संबंध में केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई समिति को 37,000 से अधिक सुझाव मिले हैं। समिति ने छात्रों और अभिभावकों से एनटीए में सुधार और/या पुनर्गठन के लिए सुझाव मांगे थे।

विज्ञापन
Radhakrishnan committee gets more than 37000 suggestions on reforms NTA; Read details here
एनटीए में सुधार के संबंध में केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई समिति को 37,000 से अधिक सुझाव मिले हैं। - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

NEET, CUET, UGC NET Exams: नीट, जेईई मेन और सीयूईटी जैसी देश की बड़ी प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित कराने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में सुधार के संबंध में केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई समिति को 37,000 से अधिक सुझाव मिले हैं। इसमें करीब तीस हजार सुझाव छात्रों की ओर से भेजे गए हैं। इसके अलावा, प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों द्वारा भी सुझाव भेजे गए हैं।

विज्ञापन


नीट और यूजीसी नेट पेपर लीक (NEET UG Paper Leak) विवाद के चलते सरकार ने एनटीए द्वारा आयोजित परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने के लिए एक समिति का गठन किया था। इस समिति द्वारा छात्रों और अभिभावकों से एनटीए में सुधार और/या पुनर्गठन के लिए सुझाव मांगे गए थे।

विज्ञापन

समिति 24 अगस्त को सौंपेगी रिपोर्ट

समिति का उद्देश्य एनटीए द्वारा आयोजित परीक्षाओं के पारदर्शी और कदाचार मुक्त आयोजन के लिए सुझाव देना है। सुझाव देने की अंतिम तिथि 7 जुलाई थी। समिति की पहली बैठक 24 जुलाई को हुई थी। समिति अपनी रिपोर्ट 24 अगस्त को सौंप सकती है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, समिति विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं पर उनके उद्देश्य के हिसाब से मंथन कर रही है। उदाहरण के लिए नीट और जेईई मेन प्रोफेशनल कोर्सेज में एडमिशन के लिए होती हैं, सीयूईटी अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए और यूजीसी नेट असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता, जूनियर रिसर्च फेलोशिप एवं पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए आयोजित की जाती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, समिति परीक्षा आयोजित करने के विभिन्न मोड्स और पहलुओं पर विचार कर रहा है। साथ ही, परीक्षा का उद्देश्य और उसमें शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या को भी देखा जा रहा है।

एनटीए की परीक्षा कराने की प्रक्रिया की शुरूआत से लेकर अंत तक बारीकी से जांच की जा रही है। इसमें है। प्रश्न पत्र सेट करना, पैटर्न, उसकी आवाजाही जैसी चीजें शामिल हो सकती हैं।

नीट मामले से जुड़ी सभी (नई याचिकाओं और लंबित पड़ी याचिकाओं) पर सुनवाई एक साथ की जाएगी, जोकि 18 जुलाई को होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed