फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   R A Podar College's will organize 16th edition of Enigma annual fest on 23 and 24 september

Enigma 2022: आरए पोद्दार कॉलेज में 23 और 24 सितंबर को होगा एनिग्मा कार्यक्रम का आयोजन, जानें क्या होगा खास

Wed, 21 Sep 2022 04:25 PM IST
सुभाष कुमार Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 21 Sep 2022 04:25 PM IST
सार

इस साल एनिग्मा कार्यक्रम के 16वें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की थीम आर्कियोस/Archaoios है। अमर उजाला इस कार्यक्रम में मीडिया पार्टनर है।

विज्ञापन
R A Podar College's will organize 16th edition of Enigma annual fest on 23 and 24 september
Enigma 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

पोद्दार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स की ओर से वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव एनिग्मा/Enigma का आयोजन किया जा रहा है। एनिग्मा का आयोजन हर साल किया जाता है और इसके माध्यम से कई कलाकार विभिन्न विषयों पर एक मंच पर प्रदर्शन करते हैं। इस इवेंट के लिए डेकोरेशन से लेकर एक्टिविटीज से लेकर सेटअप तक सब कुछ बड़े ही अच्छे तरीके से तैयार किया गया है। आपको बता दें कि अमर उजाला इस कार्यक्रम में मीडिया पार्टनर है।

विज्ञापन

यह है इस साल की थीम
इस साल एनिग्मा कार्यक्रम के 16वें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की थीम आर्कियोस/Archaoios है। इस थीम का मकसद सबसे बड़ी प्राचीन सभ्यताओं को "पुनरावृत्ति, पुनर्कल्पना, पुनर्परिभाषित करना है। मुंबई में हो रहे इस कार्यक्रम में मेहमान उन विशाल शहरों को देखेंगे जो कभी सिंधु घाटी, रोमनों की श्रेष्ठ सैन्य शक्ति, यूनानियों की प्रतिभा और मिस्र की शानदार वास्तुकला का केंद्र थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

23 और 24 सितंबर को होगा कार्यक्रम
23 और 24 सितंबर को आयोजित होने वाले इस महोत्सव में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं होंगी और उपस्थित लोगों को एक बेहतरीन अनुभव मिलेगा। प्रतिभागियों के लिए नाटक, कविता-लेखन, फैशन शो, मॉडल मेकिंग से लेकर संगीत निर्माण तक कई रोमांचक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही ऋतुरंग के माध्यम से महाराष्ट्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का सम्मान किया जाएगा। वहीं, क्विजर्स एरिना के माध्यम से एक जिज्ञासु प्रश्नोत्तरी प्रदान की जाएगी। इन प्रतियोगिताओं में ऐसे जज शामिल होंगे जो अपने क्षेत्र में प्रसिद्ध अधिकारी हैं और प्रत्येक प्रतियोगी को सीखने का अवसर प्रदान करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed