{"_id":"5f6dbb848ebc3ed0646dc1c9","slug":"punjabi-university-exam-2020-sept-25-exam-postponed-now-to-be-conducted-on-oct-14-check-time-table-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब विश्वविद्यालय की परीक्षाएं स्थगित, पढ़िए पूरी खबर","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
पंजाब विश्वविद्यालय की परीक्षाएं स्थगित, पढ़िए पूरी खबर
Fri, 25 Sep 2020 03:12 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 25 Sep 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी
- फोटो : PTI
कृषि विधेयक के खिलाफ पंजाब बंद की वजह से पंजाब विश्वविद्यालय, पटियाला की आज से होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। इन परीक्षाओं के लिए संशोधित डेट शीट भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। 25 सितंबर को होने वाली परीक्षा अब 14 अक्टूबर को आयोजित होगी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर जेआईएस खट्टर का कहना है कि पंजाब बंद की वजह से परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सूबे के बंद होने की वजह से आज की परीक्षा में छात्रों का शामिल होना मुश्किल था, जिसकी वजह से परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है और विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के लिए नया संशोधित टाइम टेबल भी जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि छात्रों व शिक्षकों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-AIIMS: एम्स में M.Sc नर्सिंग कोर्स के लिए ओपन राउंड काउंसलिंग 30 सितंबर को, आवेदन प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
25 सितंबर 2020
छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए परीक्षाओं के संसोधित डेट शीट को देख सकते हैं। गौरतलब है कि पंजाब विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों व महाविद्यालयों आदि में अंतिम वर्ष के 70,000 से अधिक छात्र हैं। जिनके लिए परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन परीक्षा आयोजित करने की संभावना से पहले ही इंकार किया जा चुका है। विश्वविद्यालय की तरफ से 9 सितंबर को जारी एक आदेश में कहा गया था कि विश्वविद्यालय के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं ऑनलाइन-ऑफलाइन मिश्रित मोड में आयोजित की जाएंगी। छात्रों को पेपर पर 50 फीसदी सवालों के जवाब देने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा। ऑनलाइन मोड में परीक्षा देने वाले छात्रों को वेबसाइट पर प्रश्नपत्रों को ए-4 साइट की शीट में अपलोड करना होगा।
कमेंट
कमेंट X