फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Punjab universities postpone final semester exams till July 15

इस विश्वविद्यालय ने 15 जुलाई तक स्थगित की परीक्षाएं, मुख्यमंत्री ने लिया फैसला

Wed, 01 Jul 2020 01:15 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 01 Jul 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
Punjab universities postpone final semester exams till July 15
पंजाब विश्वविद्यालय की आखिरी सत्र की परीक्षाएं 15 जुलाई तक स्थगित

पंजाब विश्वविद्यालय ने आखिरी सत्र की परीक्षाओं को 15 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया है। आखिरी सत्र की परीक्षाएं कब होंगी इस पर फैसला यूजीसी की गाइडलाइन जारी होने के बाद लिया जाएगा। पंजाब विश्वविद्यालय के आखिरी सत्र की परीक्षाओं को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की घोषणा के बाद स्थगित करने का फैसला लिया गया था।

विज्ञापन


पंजाब विश्वविद्यालय को सूबे की सरकार की तरफ से जानकारी दी गई थी कि मुख्यमंत्री ने फैसला लिया है कि आखिरी सत्र की विश्वविद्यालय औऱ कॉलेजों की परीक्षाएं 15 जुलाई तक स्थगित कर दी जाएं। यूजीसी के दिशा-निर्देश के बाद इस पर  कोई फैसला लिया जाएगा। फिलहाल अभी विश्वविद्यालय ने ये परीक्षाएं कब होंगी इसे लेकर कोई अधिसूचना जारी नहीं की है। विश्वविद्यालय का कहना है कि वो इसके लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के दिशा-निर्देशों का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय अनुदान आयोग को विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में परीक्षाओं के आयोजन को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी करने हैं जिसके बाद ही यह फैसला लिया जाएगा कि पंजाब विश्वविद्यालय की स्थगित परीक्षाएं कब कराई जाएंगी। अभी हाल ही में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने भी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से  नए शैक्षणिक सत्र शुरू करने और परीक्षाओं के आयोजन को लेकर अपने दिशा-निर्देश पर फिर से विचार करने के लिए कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed